छात्राओं ने भ्रूण हत्या के खिलाफ उठाई आवाज

    0
    159

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहित भ्रूण हत्या के विरोध में सन्देश देते हुए नेशनल डे ऑफ़ गर्ल चाइल्ड मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने सेव गर्ल चाइल्ड के पोस्टर द्वारा कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ आवाज उठाते हुए बेटी बचाने व बेटी पढ़ाने का संदेश दिया।

    वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा कि महिलाओं के मुकाबले पुरुष अनुपात हर बार नियमित तौर पर बढ़ रहा हैं जो समाज के ठीक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बेटियाँ अनमोल होती हैं। बेटियों की क्षमता के बारे में आम लोगों के बीच जागरुकता बढ़ाने के जरूरत हैं। आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं यहां महिलाओं ने अपने आप को साबित करके ना दिखाया हो। उन्होंने छात्र वर्ग को लड़किओं के प्रति समाजिक नजरीऐ को बदलने में आपना योगदान देने पर जोर दिया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here