अमित सरीन ने संभाला एस.डी.एम. होशियारपुर का पदभार  

    0
    153
    होशियारपुर(रुपिंदर ) 2012 बैच के पी.सी.एस. अधिकारी  अमित सरीन ने आज एस.डी.एम. होशियारपुर के तौर पर अपना पदभार संभाल लिया है। इससे पहले वे आबकारी व कराधान अधिकारी के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। पी.सी.एस. की ट्रेनिंग के बाद एस.डी.एम. होशियारपुर के तौर पर यह उनकी पहली तैनाती है।
    पदभार  संभालने के दौरान एस.डी.एम.  अमित सरीन ने कहा कि सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधा सब डिविजन  होशियारपुर के योज्य लाभार्थी तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति  को कई समस्या आती है तो वह दफ्तरी कामकाज  वाले दिन बिना संकोच उनसे आकर मिल सकता है। उन्होंने कहा कि मिशन तंदुरु स्त पंजाब व डैपो के अंतर्गत नौजवानों को नशे के प्रति जागरु क करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जिन नौजवानों ने अपना वोट नहीं बनवाया, वे अपना वोट बनवाएं और चुनावों में सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here