PM मोदी का पंजाब दौरा, डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह जी से की मुलाकात

0
186

पंजाब  : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब पहुंचे हैं। पी.एम. मोदी द्वारा डेरा ब्यास मुखी गुरिंदर सिंह जी से मुलाकात की गई। आपको बता दें कि कुछ समय पहले वह एयरफोर्स स्टेशन ब्यास पहुंचे थे, जहां कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान पी.एम. मोदी के साथ पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और सोम प्रकाश भी मौजूद हैं।

गौरतलब है कि हिमाचल में अगले माह विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, जिसके मद्देनजर हिमाचल प्रदेश में चुनावी प्रचार जोरों पर हैं। इसी के चलते पी.एम. मोदी हिमाचल दौरे से पहले एक बार फिर पंजाब का दौरा करने पहुंचे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here