कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले अपने साथियों का हमेशा ऋणी रहूगा – लाली बाजवा

0
159

होशियारपुर। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता जतिंदर सिंह लाली बाजवा द्वारा जिले से संबंधित साथियों की बुलाई गई बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और इस दौरान अपने संबोधन में जतिंदर सिंह लाली बाजवा ने सबसे पहले बैठक में आए पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का धन्यवाद किया और कहा कि शिरोमणि अकाली दल की मजबूती के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कंधे से कंधा मिलाकर मेरा हमेशा जो सहयोग किया है, उसके लिए हम आप सभी के ऋणी रहेंगे और सभी की उममीदों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। लाली बाजवा ने इस समय कहा कि जिले भर के साथियों ने हमेशा हमारे साथ खड़े होकर हमें मजबूती प्रदान करने में सहयोग किया है और मुझे पूरा विश्वास है कि ये सभी साथी भविष्य में भी एकता के साथ आगे बढ़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंचा जाएगा और हम उन लोगों की आवाज उठाएंगे जिनकी आवाज दबाई जा रही है। लाली बाजवा ने इस समय अपने सभी साथियों से अपील की कि वे अपने-अपने गांवों और कस्बों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करें ताकि युवा पीढ़ी को बुरे रास्ते पर जाने से रोका जा सके। उन्होंने सभी से अपील की कि हमें अन्य कार्यों के साथ-साथ सामाजिक एव धार्मिक कर्तव्य भी निभाने चाहिए जिससे सामाजिक संतुलन बना रहता है। अंत में लाली बाजवा ने बैठक में पहुंचे और उन सभी साथियों का धन्यवाद किया जो व्यस्तता के कारण बैठक में शामिल नहीं हो सके। इस मौके बाबा गुरदेव सिंह, राणा रणवीर सिंह, हरप्रीत सिंह रिंकू बेदी, बाबा राजिंदर सिंह चक संघा, मनराज सिंह, ज्ञानी भगत सिंह हाजीपुर, सुखविंदर सिंह रूडक़ी खास, अजय कुमार बिलड़ो, एडवोकेट शमशेर सिंह भारद्वाज, हरजाप सिंह राजपुर भाइया, रूप लाल थापर, हरजीत सिंह मठारू, रणधीर सिंह भारज, सिमरजीत सिंह ग्रेवाल, लखविंदर सिंह ठक्कर, कुलदीप कुमार लवली बडला, बलवीर सांधरा, कुलविंदर किंदा संधरा, सतपाल सिंह भुलाना, संत सिंह जंडौर, वरिंदर सिंह परमार, सुखजिंदर सिंह औजला, अजमेर सिंह सहोता, अवतार सिंह कालू, हरदेव सिंह सहायपुरी, सतिंदर सिंह भिंडर, जगजीवन सातौर, सरपंच परमिंदर, सुखदेव पंच, गुरप्रीत सिंह गिल सरपंच, हैप्पी जोश, बलराज चौहान, अमनदीप ढट्ट, अमरजीत नीला नलोआ, रविंदरपाल सिंह मिंटू, परमजीत सिंह कल्याण, इंद्रजीत सिंह कंग, जपिंदर अटवाल, एडवोकेट सूरज सिंह, प्रीतम सिंह, सुरजीत सिंह अणखी, जतिंदर सिंह रेहल, नरेश कुमार, सुखविंदर सिंह रियाड़, कुलराज सिंह, कुलवरन सिंह, इकबाल सिंह बैंस, मनप्रीत रंधावा, भूपिंदर सिंह मेहंदीपुर, दलजीत बाठ, हरनेक सिंह सोना, अमनदीप सिंह ढट्ट, गुरजिंदर सिंह चक्क मुकेरिया, गुरजीत सिंह, दविंदर सिंह बैंस, हरिंदरपाल सिंह झिंगड़, भूपिंदर सिंह, अजमेर सिंह, सतविंदर सिंह अहलूवालिया, हरभजन सिंह धालीवाल, कुलदीप सिंह बब्बू बजवाड़ा, प्रभपाल सिंह बाजवा, गुरप्रीत सिंह कोहली, परमजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह कोहली, मोहित कानूगो, मुकेश सूरी आदि भी मौजूद थे।
कैप्शन-बैठक में पहुंचे साथियों के साथ जतिंदर सिंह लाली बाजवा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here