होशियारपुर।अमनदीप बेदी। आज भाजपा पार्षदों द्वारा अपने वार्ड में कार्य करवाने के लिए निगम पर भेदभाव का आरोप लगाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा जिन वार्डो में भाजपा के पार्षद है उन वार्डो में जनता द्वारा जो नकारे जा चुके है लोग है उनको आगे किया जा रहा है। जबकि जो काम भाजपा के पार्षदों द्वारा पास करवाए जा चुके है उनको जीते हुए पार्षदो से न करवा कर हारे हुए कांग्रेस नेताओ को आगे किया जा रहा है। वही भाजपा पार्षदो ने निगम के मेयर सुरिंदर कुमार समेत निगम अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह जब अपने वार्ड के काम करवाने के लिए मेयर या किसी निगम अधिकारियों के पास जाते है तो उन्हें कहा जाता है कि आप विधायक जी से बात कर ले वही से आपका काम होगा।
भाजपा नेताओं ने निगम की कार्यशैली पर आरोप लगते हुए कहा कि एक तरफा काम।करवाने की मानसिकता का परिचय देते हुए मेयर विकास कार्य नही करवा सकते। उन्होंने कहा कि सुरिंदर कुमार शिंदा शायद यह भूल गए है कि वह कांग्रेस के नही बल्कि शहर के मेयर है। शहर की जनता ने ही उन्हें इस कुर्सी तक पहुंचाया है इस लिए वह केवल कांग्रेस पार्षदो व नेताओ का मोह छोड़कर जनता हित मे सोचते हुए सभी पार्षदो का काम बिना भेदभाव के करवा कर मेयर की प्रतिष्ठा व गरिमा को बनाए रखने का परिचय दे।
इस मौके पर पार्षद सुरिंदर कुमार ने कहा कि उन्होंने इसी भेदभाव के आरोप लगाते दो दिन पहले निगम के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस की थी। आज भी उन्होंने कहा कि अगर निगम के मेयर व अधिकारियों द्वारा भाजपा पार्षदो से इसी तरह भेदभाव किया गया तो वह सभी निगम के खिलाफ सँघर्ष करने से पीछे नही हटेंगे। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि निगम उनके पार्षदो से भेदभाव की नीति छोड़कर सही तरीके से विकास कार्य करवाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास की नीति तहत कार्य करने वाली पार्टी है। अगर उनके पार्षदोनके साथ भेदभाव किया जाएगा तो पार्टी द्वारा निगम के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। इस मौके पर पार्षद नरिंदर कौर, पार्षद गीतिका अरोड़ा, पार्षद गुरप्रीत कौर, मनजीत सिंह लक्की, साहिल आदि उपस्थित थे