पटियाला। संवाददाता। पंजाब के पटियाला जिले में 16 साल की एक 10वीं की छात्रा को बहाने से घग्गर नदी के किनारे बुलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने लड़की का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया। लड़की का शव नदी से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी प्रिंसपाल सिंह व उसके एक नाबालिग साथी को पकड़ लिया है।
पातड़ां के डीएसपी रछपाल सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की को स्कूल से आते-जाते वक्त आरोपी प्रिंसपाल सिंह परेशान करता था। लड़की के ताया ने इस संबंध में आरोपी को पकड़कर कई बार चेतावनी भी दी थी। बावजूद इसके आरोपी में कोई सुधार नहीं आया और उसने सात अप्रैल को लड़की को फोन पर धमकाया और घग्गर नदी के किनारे बुला लिया।