चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा बयान दिया है और राज्य पर चढ़े कर्ज को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की है। भगवंत मान ने घोषणा की है कि पंजाब पर चढ़े तीन लाख करोड़ रुपये के कर्ज की जांच करवाई जाएगी। उन्होंंने कहा कि यह पता लगाया जाएगा कि वास्तविकता में यह पैसा कहां गया, इसकी जांच करवाकर इसकी रिकवरी करवाई जाएगी। यह पैसा पंजाब का है।
आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा को लेकर ट्वीट किया है। भगवंत मान की घोषणा पर विपक्ष ने प्रतिक्रिया देने में देरी नहीं की।भगवंत मान की इस घोषणा का भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने स्वागत किया है। दोनों ही पार्टी के नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री को यह पूरा अधिकार है कि वह इसकी जांच करवाए।