दो पक्षों में विवाद, युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर छीनी नकदी

0
348

जालंधर: नई सब्जी मंडी मकसूदां में मंगलवार देर शाम दो पक्षों के बीच विवाद होने पर आढ़ती विनोद कुमार घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वह मंडी स्थित वैष्णो वेजिटेबल कंपनी दुकान नंबर-4 के मालिक है। उनके बेटे साहिल शर्मा ने बताया कि दोपहर के समय नई सब्जी मंडी मकसूदां के पिछली तरफ फड़ लगाकर सब्जी बेचता बब्बू नामक व्यक्ति रोजाना उनसे सब्जी लेकर जाता है। मंगलवार दोपहर समय वह उनसे तर लेकर गया और देर शाम तर वापस लाकर खराब होने का कहने लगा। इस पर उन्होंने कहा कि वे उनके पैसे वापस कर देंगे।

साथियों के साथ मिल तेजधार हथियारों से किया हमला

पैसे वापस करने के बावजूद बब्बू उनके साथ झगड़ा करता हुआ वापस चला गया। वह देर शाम अपने 20-25 साथियों के साथ आया और तेजधार हथियारों से उनके पिता विनोद कुमार पर हमला कर दिया। उन्हें बचाने के लिए मुनीम आगे आया तो हमलावर उससे नकदी छीनकर फरार हो गए, जिसमें आज की सेल के 40 हजार रुपये थे। इसके बाद थाना एक की पुलिस को सूचित किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here