होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (रविंदर)
भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक जिला अध्यक्ष अश्विनी विग की अध्यक्षता में भाजपा जिला मुख्यालय होशियारपुर में आयोजित की गई जिसमें भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप सिंह पलाहा विशेष रूप से शामिल हुए।बैठक में शामिल ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों ने पार्टी को मजबूत करने के संदर्भ में अपने अपने विचार रखे। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र बिट्टा जी के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री प्रदीप सिंह पलाहा जी ने प्रताप सिंह कंबोज को जिला होशियारपुर, परशोतम गोगी को कपूरथला और बॉबी कश्यप को जिला जालंधर नॉर्थ का प्रभारी नियक्त किया।प्रदीप सिंह पलाहा ने अपने वक्तव्य में कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों में ओबीसी समाज की एक महत्वपूर्ण भूमिका होगी और भारतीय जनता पार्टी की पंजाब में सरकार बनाने में ओबीसी समाज अहम रोल अदा करेगा। बैठक में आगामी दिनों के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मैडम सुरिंदर कौर, अमरीक सिंह, विजय भाटिया, जसवंत सिंह पप्पू, संदीप वर्मा, हरीश वर्मा, गुरबचन सिंह साथियों सहित उपस्थित हुए।