होशियारपुर (विकास )पंजाब में नशा एक विकराल रूप लेता जा रहा है जिस को हल करने के लिए राजनितीक इच्छा शक्ति के साथ साथ सामाजिक एवं आम लोगो की इच्छा शक्ति भी बहुत जरूरी है। इस इच्छा शक्ति को जगाने के लिए भारत गौरव संस्था आज तिथि 26 जून को नशा मुक्त दिवस पर होशियारपुर में विजय सांपला के नेतृत्व में एक चेतना मार्ग का आजोयन करने जा रहा है। यह चेतना मार्ग होशियारपुर के अलग अलग चौंको में भारत गौरव के सदस्यों द्वारा एकत्रित हो कर लोगों को नशों के खिलाफ संदेश देते हुए केंडल मार्च के रूप में शुरू होगा। इसमे फगवाड़ा चौंक, सैशन चोंक, शिमला पहाड़ी चोंक, भगत सिंह चौंक भारत गौरव के सदस्य भारी मात्रा में एकत्रित होंगे और वहाँ से पैदल यात्रा शुरू कर घंटा घर चौंक पर एकत्रित होंगे एवं वहाँ पर लोगो को नशों के खिलाफ जागरूक कर सन्देश देंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए भारत गौरव के वाइस चेयरमैन संजीव तलवाड़ ने बताया कि इस चेतना मार्ग का एक ही मकसद है नशों का विरोध जो कि पंजाब के लिए एक विकराल रूप बना हुआ है उसे खत्म करने के लिए जन चेतना को जगाना जरूरी है और जन चेतना को जगाने के लिए भारत गौरव अपना पूरा प्रयास करेगा। इस अवसर पर हनी सूद, मनोज शर्मा, अश्विनी ओहरी, एडवोकेट नवी बेदी इत्यादि गणमान्य मौजूद थे।