एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता करवाई

    0
    147

    होशियारपुर (शाम शर्मा ) एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में शिक्षण निधि के प्रधान यशपाल जैन के निर्देशानुसार मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई | यह प्रतियोगिता स्कूल के चारों हॉउस के बीच करवाई गई जिसमें छठी से बाहरवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया | परिणामों की जानकारी देते हुए प्रिंसिपल सुषमा बाली ने बताया कि छठी कक्षा में प्रथम स्थान पर रितिका , दूसरे स्थान पर हरलीन , तीसरे स्थान पर मोहाईसी रही | सातवीं कक्षा में पहले स्थान पर सोनम और दूसरे स्थान पर तानिया | आठवीं कक्षा में पहले स्थान पर बलजिंदर , दूसरे स्थान पर मुस्कान तथा तीसरे स्थान पर देशना रही | नौवीं कक्षा में पहले स्थान पर आशिमा , दूसरे स्थान पर सेजल रही | दसवीं कक्षा में पहले स्थान पर श्रुति हांडा , दूसरे पर प्रिशा तथा तीसरे स्थान पर कनन रही | ग्यारहवीं कक्षा में पहले स्थान पर अदिति , दूसरे स्थान पर स्मृति तथा तीसरे स्थान पर पलवी रही | बाहरवीं कक्षा में पहले स्थान पर मनी तथा दूसरे स्थान पर साक्षी रही | विजेता विद्यार्थियों को स्कूल की डीन सुनीता दुग्गल तथा प्रिंसिपल सुषमा बाली ने मैडल पहनाये | इस प्रतियोगिता में समुदर हाउस प्रथम स्थान पर रहा और आत्म व् इन्दर हाउस द्वितीय स्थान पर रहे |

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here