आशुतोश शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई

    0
    139

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद द्वारा पंजाब सहित होशियारपुर के ब्राह्मणों को एक माला में पिरोने सबंधी श्री भगवान परशुराम सेना एवं ब्राह्मण सभा प्रगती की संयुक्त बैठक पंजाब प्रभारी आशुतोश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

    बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला प्रभारी योगेश चोबे ने कहा कि पंजाब के ब्राह्मण समाज को सशक्त करने के लिए जल्द ही सभा द्वारा होशियारपुर के 50 वार्डो में ब्राह्मणों की नियुक्तियां कि जाएंगी साथ ही साथ पूर्णतौर पर जिले भर में 2021 में ही हर गांव में ब्राह्मणों की कार्यकरणी गठित करने का लक्ष्य पूर्ण किया जाएगा वहीं प्रदेश प्रभारी आशुतोष शर्मा द्वारा पंजाब के हर जिले में ब्राह्मणों की कार्यकरणी इसी साल गठित की जाएगी जिसकी शुरुआत इसी महीने से करने का सभी सभापतियो ने सर्व सहमती से प्रण लिया।

    उपस्थित मंदीप शर्मा ने कहा कि पंजाब का ब्राह्मण राजनीतिक पार्टियों द्वारा निरंतर हर चुनावों में ठगा सा महसूस करता आ रहा हैं। जहां चुनावों के दौरान ब्राह्मणों को बहुत मीठी मीठी बातों से मंत्रियों द्वारा लुभाया जाता हैं। चुनाव के दौरान मंत्री ब्राह्मण समाज से बढ़े बढ़े वादे कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त कर जीत हासिल कर लेते हैं परन्तु जीतने के बाद ब्राह्मण समाज के उस हर वादे को दर किनार कर ब्राह्मण समाज को हर तरह के लाभ से राजनेताओं द्वारा वंचित रखा जाता हैं।

    पंजाब प्रभारी आशुतोष शर्मा ने कहा कि पंजाब में जैसे ही कांग्रेस सरकार का आगाज हुआ आगाज होते सार ही तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा श्री भगवान परशुराम जयंती की छुटी को रद कर दिया गया। आज 2022 के चुनावों को देखते हुए ब्राह्मणों की वोट हासिल करने के लिए चुनावों के मध्य नजर श्री भगवान परशुराम जयंती की छूटी बहाल कर वाह वाह लूटने का प्रयास किया गया। हम उन राजनेताओं को बता देना चाहते हैं की ब्राह्मण समाज पंजाब में जागरूक हो चुका हैं और राजनेताओं के ऐसे षडयंत्रों को भली भांति समझ चुका हैं। आज का ब्राह्मण समाज अपने मान-समान-प्रतिष्ठा एवं अपने अधिकारों को लेने में सक्षम हैं। जिसका परिणाम राजनेताओं को आने वाले चुनावों में पूर्ण तौर पर देखने को मिलेगा। सेना का लक्ष्य घर में बैठे ब्राह्मणों को जागरूक कर सुदामा से परशुराम बनाना हैं। जिसे पंजाब के हर जिले में ब्राह्मणों की कार्यकारिणी नियुक्त कर इसी वर्ष पूर्ण किया जाएगा।

    अंत में आशुतोष शर्मा ने कहा कि राजनेता अपने निजी स्वार्थों के लिए ब्राह्मण को ब्राह्मण के ही विरुद्ध षडयंत्र कर लड़ाने का घृणित कार्य करने का प्रयास ना करे अन्यथा ऐसे राजनेताओं को ब्राह्मण समाज धूल चाटने के लिए अग्रसर होगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here