लैमरिन टेक स्किल यूनिवर्सिटी में क्षेत्र के पंच-सरपंचों ने चांसलर निर्मल सिंह रयात से की मुलाकात,

ग्रामीण विकास और युवाओं के भविष्य पर हुई चर्चा

On

 

रेलमाजरा/रोपड़  (आनंद सिंह) – लैमरिन टेक स्किल यूनिवर्सिटी, पंजाब में आज क्षेत्र के लगभग 40 गांवों के पंचों और सरपंचों ने चांसलर निर्मल सिंह रयात से विशेष मुलाकात की। यह पहली बार था जब इतने बड़े स्तर पर गांवों के प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से सीधे संवाद स्थापित किया।

इस बातचीत के दौरान पंचों व सरपंचों ने सुझाव दिया कि श्री रयात स्वयं विश्वविद्यालय के संचालन में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हुए गरीब और मेधावी विद्यार्थियों की मदद के लिए प्रयास जारी रखें। ग्रामीणों ने उनसे अनुरोध किया कि वे गांवों की भलाई और विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखें।

चांसलर श्री निर्मल सिंह रयात ने आश्वासन दिया कि वे क्षेत्र में नशा विरोधी अभियान चलाएंगे और खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास करेंगे, ताकि युवाओं को स्वस्थ और सकारात्मक दिशा में प्रेरित किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि लैमरिन यूनिवर्सिटी आसपास के गांवों के विकास में अपनी भूमिका को आगे भी निभाती रहेगी।

इस अवसर पर यूनिवर्सिटी की ओर से वाइस चांसलर डॉ. ए.एस. चावला, रजिस्ट्रार बी.एस. सत्याल और चीफ़ फाइनेंस अफसर विमल मनहोत्रा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरपंच सिकंदर सिंह, प्रधान सुरिंदर, सतपाल सरपंच, जसविंदर सिंह, सुरिंदर शर्मा, मोहन गुप्ता, बहादुर पंच, मखन पंच, दर्शन पंच, हरभजन लाल, प्रभाकर सिंह, संजीव सोनू, जगतार खान, सुखदेव बोबी, सतपाल, बलदेव राय सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

Edited By: Akriti Singh

खबरें और भी हैं

प्रवीण सैनी बने होशियारपुर के मेयर, सुरिंदर कुमार सीनियर डिप्टी मेयर और संदीप चेची बने डिप्टी मेयर

टाप न्यूज

प्रवीण सैनी बने होशियारपुर के मेयर, सुरिंदर कुमार सीनियर डिप्टी मेयर और संदीप चेची बने डिप्टी मेयर

अगले पांच साल में होशियारपुर विकास के लिहाज से प्रदेश में बनेगा मिसाल : डा. बलबीर सिंह
स्पेशल खबरें  होशियारपुर 
प्रवीण सैनी बने होशियारपुर के मेयर, सुरिंदर कुमार सीनियर डिप्टी मेयर और संदीप चेची बने डिप्टी मेयर

होशियारपुर के प्रोफेसर की बड़ी खोज! 150 साल बाद हिमाचल के जंगलों में मिली दुर्लभ वनस्पति

डीएवी कॉलेज होशियारपुर के सहायक प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने कुल्लू के कसोल क्षेत्र में खोजी दुर्लभ प्रजाति, इंडियन...
स्पेशल खबरें  होशियारपुर 
होशियारपुर के प्रोफेसर की बड़ी खोज! 150 साल बाद हिमाचल के जंगलों में मिली दुर्लभ वनस्पति

नशे पर वार तो खूब हुआ, अब 60 हजार NDPS केसों का हिसाब कौन करेगा ?

केंद्र ने पंजाब में पांच विशेष NDPS अदालतें बनाने का दिया सुझाव, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, तरनतारन और संगरूर में कोर्ट...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष   क्राइम  
नशे पर वार तो खूब हुआ, अब 60 हजार NDPS केसों का हिसाब कौन करेगा ?

विधायक ज़िम्पा ने 8 आंगनबाड़ी वर्करों व 38 हेल्परों को सौंपे नियुक्ति पत्र

होशियारपुर :पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करते हुए विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा...
स्पेशल खबरें  होशियारपुर 
विधायक ज़िम्पा ने 8 आंगनबाड़ी वर्करों व 38 हेल्परों को सौंपे नियुक्ति पत्र

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software