दुनिया के शीर्ष ऑलराउंडर की पत्नी हो चुकी हैं यौन उत्पीड़न का शिकार, अमेरिका में रहने वाली मॉडल को इंग्लैंड में हुआ था बांग्लादेशी क्रिकेटर से प्यार

0
854

होशियारपुर। खेल जगत। बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन की गिनती दुनिया के शीर्ष ऑलराउंडर्स में की जाती है। वह आईसीसी वनडे रैंकिंग में लंबे समय से शीर्ष पर काबिज हैं। शाकिब अल हसन गेंद, बल्ले और फील्डिंग तीनों ही मोर्चों पर शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं।

शाकिब की तरह उनकी पत्नी उम्मी अहमद शिशिर भी बांग्लादेश में काफी पॉपुलर हैं। उम्मी अपनी खूबसूरती की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। उम्मी को बांग्लादेश यूथ की ड्रीम गर्ल माना जाता है। हालांकि, कहते हैं कि प्रसिद्धि बिना विवादों के नहीं रह सकती! साल 2014 में उम्मी अहमद शिशिर के साथ भी ऐसा ही हुआ।

उम्मी एक ओर बांग्लादेश में जहां कई लोगों के लिए ड्रीम गर्ल थीं, वहीं, दूसरी तरफ एक ऐसी घटना के केंद्र में, जिसमें उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी। यह घटना 15 जून 2014 की है। मीरपुर के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश और टीम इंडिया का मैच चल रहा था। उम्मी भी स्टेडियम में मौजूद थीं। वह अपने पति और बांग्लादेश को चीयर कर रही थीं।

मैच चल ही रहा था कि एक युवक को उम्मी का यौन उत्पीड़न करते देखा गया। आरोपी युवक एक प्रसिद्ध बिजनेसमैन का बेटा बताया गया था। शाकिब को जब यह बात पता चली तो उनका अपने गुस्से पर काबू नहीं रहा। वह गैलरी में पहुंचे और आरोपी युवक की पिटाई कर दी।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भीड़ में किसी पिटाई करने को शाकिब की अनुशासनहीनता माना और 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया, लेकिन यह सजा उन्हें उस युवक की सजा दिलाने से नहीं रोक पाई। उन्होंने अगले दिन पुलिस में शिकायत की। उसके बाद आरोपी युवक की गिरफ्तारी भी हुई।

निलंबन के कारण, शाकिब किसी भी अंतरराष्ट्रीय लीग में भी हिस्सा नही ले पाए। यह उनके लिए एक कठिन दौर था, लेकिन उम्मी से मिले प्यार और फैंस से मिले भावनात्मक समर्थन के कारण उन्होंने और मजबूत वापसी की।

उम्मी अपनी सरल जीवन शैली के साथ आधुनिक महिलाओं के लिए एक उदाहरण है। शाकिब के साथ उनका प्रेम संबंध सिर्फ प्यार होने से कहीं ज्यादा रहा है। उम्मी की लव स्टोरी भी बेहद रोचक है।

29 दिसंबर 1989 को बांग्लादेश के नारायणगंज जिले में जन्मीं 10 साल की उम्र में अमेरिका शिफ्ट हो गईं थीं। बात 2010-11 की है। वह छुट्टियां बिताने इंग्लैंड गई थीं। शाकिब भी इंग्लिश काउंटी सीजन में वोरस्टरशायर के साथ डेब्यू के लिए इंग्लैंड में थे। वहां दोनों की मुलाकात हो गई।

शाकिब को उम्मी से पहली नजर में ही प्यार हो गए। उम्मी भी उनके प्रस्ताव को ना नहीं कह पाईं। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को तीन साल तक डेट किया। हालांकि, दोनों ने किसी को इसकी भनक नहीं लगने दी। शादी के लिए भी दोनों खास तारीख (12-12-12) चुनी।

दोनों अब 2 बेटियां और एक बेटे के माता-पिता हैं। उम्मी ने 8 नवंबर 2015 को बड़ी बेटी (अलायना हसन) को जन्म दिया था। उनकी दूसरी बेटी इरम हसन का जन्म 24 अप्रैल 2020 और बेटे इजाह अल हसन का जन्म 16 मार्च 2021 को हुआ था।

उम्मी के पिता मामा ताज अहमद बैंककर्मी थे। उम्मी अपने पिता की पहली पत्नी (नाम अज्ञात) की इकलौती संतान हैं। उन्हें उनकी सौतेली मां ने एक और बहन और पांच भाइयों के साथ पाला। 10 साल की उम्र तक उनका पालन-पोषण नारायणगंज में हुआ।

उनकी सौतेली मां लॉटरी खेलती थीं। एक दिन उनके हाथ बड़ी बाजी लगी। इसके बाद पूरा परिवार अमेरिका जाकर बस गया। उम्मी ने मिनेसोटा विश्वविद्यालय से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में डिग्री के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

शाकिब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी कई सीजन खेल चुके हैं। शाहरुख खान के सह मालिकाना हक वाली फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए वह 2011, 2017 और 2021 में खेले। तीनों बार टीम प्लेऑफ में पहुंची। आईपीएल 2021 में केकेआर ने फाइनल भी खेला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here