जब अचानक राज कपूर के बेड रूम में आ गई थीं नरगिस, र‍िश्‍ते तोड़ने का ल‍िया था फैसला

0
427

मुंबई। फ़िल्मी जगत। हिंदी सिनेमा के लेजेंड अदाकार राज कपूर और दिग्गज अभिनेत्री नरगिस ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। इस कपल को ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन भी खूब पसंद किया जाता था। राज कपूर और नरगिस साथ में काम करते-करते एक दूसरे से प्यार भी करने लगे थे। हालांकि उस वक्त राज कपूर शादीशुदा थे। वहीं नरगिस दत्त से उनका अफेयर चल रहा था। नरगिस भी राज कपूर से बेहद प्यार किया करती थीं।

राज कपूर और नरगिस की मुलाकात तब हुई थी जब एक बार शो मैन किसी काम के सिलसिले में सिंगर, कंपोजर और डांसर जद्दन बाई के घर गए थे। जद्दन बाई नरगिस की मां थीं। उस वक्त जद्दन बाई घर पर नहीं थीं इसलिए राज कपूर के लिए दरवाजा नरगिस ने खोला था। नरगिस इतनी खूबसूरत थीं कि पहली नजर में ही राज कपूर को उनसे प्यार हो गया था।

हिंदी सिनेमा के लेजेंड अदाकार राज कपूर और दिग्गज अभिनेत्री नरगिस ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। इस कपल को ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन भी खूब पसंद किया जाता था। राज कपूर और नरगिस साथ में काम करते-करते एक दूसरे से प्यार भी करने लगे थे। हालांकि उस वक्त राज कपूर शादीशुदा थे। वहीं नरगिस दत्त से उनका अफेयर चल रहा था। नरगिस भी राज कपूर से बेहद प्यार किया करती थीं।

राज कपूर और नरगिस की मुलाकात तब हुई थी जब एक बार शो मैन किसी काम के सिलसिले में सिंगर, कंपोजर और डांसर जद्दन बाई के घर गए थे। जद्दन बाई नरगिस की मां थीं। उस वक्त जद्दन बाई घर पर नहीं थीं इसलिए राज कपूर के लिए दरवाजा नरगिस ने खोला था। नरगिस इतनी खूबसूरत थीं कि पहली नजर में ही राज कपूर को उनसे प्यार हो गया था।

ऐसे में एक दिन राज कपूर और नरगिस का वेकेशन्स का प्लान था। नरगिस राज कपूर की राह देख रही थीं। लेकिन राज कपूर उस दिन उनके घर नहीं आए। ऐसे में नरगिस परेशान हो गईं और सीधा कपूर के घर जा पहुंचीं। वहां जाकर देखा तो बड़ी रौनक लगी हुई थी। राज कपूर के घर में आलीशान पार्टी चल रही थी। जब वह पार्टी में गईं तो उन्हें राज कपूर पार्टी में कहीं नजर नहीं आए।

ऐसे में वह राज कपूर को ढूंढते हुए उनके बेडरूम तक जा पहुंचीं। नरगिस ने राज कपूर के बेडरूम का दरवाजा भी नहीं खटखटाया और वह वैसे ही अंदर जा पहुंचीं। नरगिस ने देखा राज कपूर अपनी पत्नी के साथ थे वह उन्हें गले में हार पहना रहे थे।

जब नरगिस ने राज कपूर को उनकी पत्नी के साथ समय बिताते देखा तो वह अचानक खामोश हो गईं और चुपचाप बाहर चली गईं। उन्हें उस दिन अहसास हुआ कि राज कपूर और उनके रिश्ते का कुछ नहीं हो सकता। ऐसे में उस दिन नरगिस ने अपनी जिंदगी से जुड़ा बहुत बड़ा फैसला ले लिया कि अब वह राज कपूर से अपने सारे रिश्ते तोड़ देंगी। ऐसा ही हुआ। उस दिन के बाद नरगिस राज कपूर से पहले की तरह कभी नहीं मिलीं। वहीं कुछ वक्त बाद नरगिस की जिंदगी में सुनील दत्त ने एंट्री मारी। इसके बाद नरगिस ने सुनील दत्त से ब्याह रचा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here