ठोको ताली, खजाना खाली बाले बयानों से नहीं, परिपक्वता से चलेगा पंजाब –  वीर प्रताप राणा 

0
494

होशियारपुर, गौरव: पंजाबियों पंजाब बजाओ, कांग्रेस एवम “आप” के झांसे में न आओ, यह बात आज वीर प्रताप राणा ने कहीं, वीर प्रताप राणा ने आज कहा कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धु हर रोज़ अपनी ही पार्टी एवम मुख्यमंत्री के विरोध में बयानबाजी कर पंजाब को आगे बढ़ने से एवम सरकार को काम करने से रोक रही है, पंजाब के भोले भाले लोगों को कांग्रेस एवम आम आदमी पार्टी मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखा के गुमराह कर रही है जैसे की नवजोत सिंह सिद्धु और अरविंद केजरीवाल के एक ही तरह की वादे एवं भाषण पंजाब की तरक्की में रोड़े बन रहे हैं व लोगों का सोचने का रास्ता भटका रहे है वीर प्रताप राणा ने कहा कि पंजाब पर 7,00,000 करोड़ का जो कर्जा बार बार बता कर जनता को भावुक किया जा रहा है क्या नवजोत सिंह सिद्धु या केजरीवाल बताएंगे किस सरकारी  बिभाग ने पंजाब की जनता से 7,00,000 करोड़ रुपये माँगे हैं या मांगने लोगों के घरो में आए हैं या आपके घर आऐं है?

वीर प्रताप राणा ने कहा कि केजरीवाल बार बार पंजाब में आकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं, बह पिछले 7 साल से दिल्ली में काबिज हैं, वह जो बायदे पंजाब वासियों से कर रहे हैं पहले दिल्ली में तो लागू करके बताएं। जो एक हजार रुपए पंजाब की स्त्रियों को देने का वादा केजरीवाल ने किया है तो क्या दिल्ली में औरतें नहीं रहतीं या उनको ₹1000 महीना लेना बुरा लग रहा है?

वीर प्रताप राणा ने कांग्रेस के पंजाब अध्यक्ष सिद्धु  पर कहा कि उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह जी को कुर्सी से उतरवाकर चन्नी साहब को मुख्यमंत्री बना कर पंजाब व सरकार को रोज अपने ब्यनों से गहरे संकट में डाल रहे हैं। वीर प्रताप राणा ने पूछा कि जब बेदअदबी व ड्रग्स के मामले देश की अदालतों में हैं तो उसमें कोई भी मुख्यमंत्री या पुलिस अधिकारी क्या कर सकते?

सिद्धु पंजाब को अपनी मर्जी की तानाशाही से चलाना चाह रहे है जो के भारतीय लोकतंत्र प्रणाली के विरुद्ध है, वीर प्रताप राणा ने पूछा कि पिछले 4.5 साल से पंजाब में कांग्रेस का राज़ था कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस के विधायको के समर्थन से सरकार चला रहे थे और सारी पंजाब कांग्रेस के ऐम ऐल ऐ व नेता पंजाब को लूट रहे थे तब इन्हें कैप्टन सहब बुरे क्यों नहीं लगे, अगर एम एल ऐ चाहते तो वह उन्हें पहले 1 साल में ही मुख्यमंत्री पद से उतार सकते थे पर 4.5 साल सारी पंजाब कांग्रेस पंजाब को लूटने में व्यस्त रहीं अब चुनाव सिर पर आने पर इन्हें पंजाब याद आया और पंजाब की जनता को गुमराह करने के लिए मुख्यमंत्री बदला गया बहीं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष रोज़ नये ब्यान जारी कर लोगों को व पंजाब सरकार को भ्रम में डाल रहे हैं और यही हाल केजरीवाल दिल्ली से पंजाब आ कर रहे हैं।

वीर प्रताप राणा ने पंजाब वासियों को आगाह करते हुए कहा है के पंजाब एक सरहदी इलाका है यहाँ की राजनीति पूरे भारत से अलग है इस लिए यहाँ पर ठोको ताली खजाना खाली वाली बातें नहीं चलेगी यहाँ समझदार व परिपक्व मुख्यमंत्री की जरूरत है आम आदमी पार्टी, केजरीवाल या सिद्धु पंजाब को संभाल नहीं पाएंगे इसलिए पंजाब की जनता समझदारी से वोट करने का मन बना ले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here