मुंह में रखते ही दांत का दर्द चूस लेती हैं ये 5 चीजें, तुरंत मिलेगा आरामदांत

0
317

हैल्थ : दर्द (Toothache) एक आम समस्या है जिससे कोई भी पीड़ित हो सकता है। यह एक ऐसी समस्या है जिसमें आप सूजन, दर्द और अन्य लक्षण महसूस कर सकते हैं। दांत दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं जिनमें कैविटी, इनेमल का हटना, संक्रमण और बहुत कुछ शामिल हैं।

आज ही खरीदें कपिवा हेयर केयर जूस, बालों का झड़ना होगा बंद

जाहिर है दांत दर्द होने से आपका खाना-पीना और यहां तक कि सोना दुश्वार हो सकता है। दांत दर्द को दूर करने के कई मेडिकल इलाज मौजूद हैं लेकिन आप कुछ घरेलू नुस्खों (Natural remedies for tooth pain) से भी इससे आराम पा सकते हैं।

अगर तमाम कोशिश के बावजूद आपका दांत का दर्द ठीक नहीं हो रहा है, तो आपको सही कारण जानने के लिए डेंटिस्ट के पास जाना चाहिए। चलिए जानते हैं दांत का दूर करने के कुछ सरल और प्रभावी उपाय क्या हैं।

दांत के दर्द का रामबाण इलाज- लहसुन

NCBI की एक रिपोर्ट के अनुसार, लहसुन का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने से लेकर कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में किया जाता है। यह दांत का दर्द खत्म कर सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो बैक्टीरिया को मार सकते हैं और दर्द निवारक के रूप में भी काम करते हैं। आप लहसुन की चाय बना सकते हैं या लहसुन की ताजा कली चबा सकते हैं। आप प्रभावित जगह पर लहसुन का पेस्ट भी लगा सकते हैं।

दांत के दर्द की दवा- लौंग

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, लौंग दांत दर्द का सदियों पुराना इलाज है। यह न केवल दर्द को कंट्रोल कर सकता है बल्कि सूजन को भी शांत कर सकता है। कुछ राहत पाने के लिए आप लौंग का इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं। प्रभावित क्षेत्र पर लौंग की कुछ गर्म चाय लें या लौंग का तेल लगाएं।

दांत के दर्द के लिए घरेलू उपाय- नमक का पानी

दांतों की समस्याओं के लिए नमक के पानी से कुल्ला करना बेहत उपचारों में से एक है। यह दांत दर्द के लिए एक सरल लेकिन प्रभावी उपाय है। आपको बस इतना करना है कि गर्म पानी में थोड़ा नमक मिलाएं और इसे माउथ वॉश की तरह इस्तेमाल करें। आप इसे दिन में 2-3 बार दोहरा सकते हैं।

दांत के दर्द के लिए क्या करें- कोल्ड कंप्रेस

कोल्ड कंप्रेस का उपयोग आमतौर पर दर्द से राहत पाने के लिए किया जाता है, खासकर चोट के बाद हुए दर्द के लिए। यह आपको दांत दर्द से छुटकारा पाने में भी मदद कर सकता है। एक तौलिये में कुछ बर्फ के तुकडे लपेटें और इसे चेहरे के प्रभावित हिस्से पर कुछ देर के लिए रखें।

दांत के दर्द के लिए दवाई- पुदीना

लौंग की तरह, पुदीना दांत दर्द, सूजन को कम कर सकता है और सेंसटिव गम्स को शांत कर सकता है। आप पेपरमिंट ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं या दांत पर थोड़ा गर्म पेपरमिंट टी बैग रख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here