केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

0
192

अमृतसर: सिखों की आस्था का केंद्र सचखंड श्री दरबार साहिब जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक होने पहुंचते हैं और अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं। वहीं बड़ी संख्या में कई फिल्मी सितारे और कई राजनीतिक नेता भी यहां दर्शन करने आते हैं। गत दिनों भारत के राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेकने आए थे। इसी लड़ी में आज भारत के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। उन्होंने श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होने के बाद पवित्र गुरबानी का कीर्तन भी श्रवण किया और फिर श्री अकाल तख्त साहिब में भी नतमस्तक हुए। इसके बाद उन्हें इंफॉर्मेशन दफ्तर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधिकारियों द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट द्वारा पत्रकारों से दूरी बनाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here