तूफान के कारण नवनिर्माण घर की छत गिरी, दो महिलाओं की मौत; दो गंभीर

0
266

जालंधर : जालंधर छावनी में थाना सदर के अधीन आते गांव धीना की इंदिरा कालोनी में बीती रात आए तूफान के कारण नवनिर्माण घर की दीवार गिर गई। दीवार के नीचे आकर दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दीवार गिरने की आवाज और चीख सुनकर इलाके के लोग इकट्ठे हो गए और चारों घायलों को जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टर ने 2 महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। मरने वालों की पहचान वंदना 18 साल और उसकी भाभी मनप्रीत 45 वर्ष के रूप में हुई जबकि घायल की पहचान राजकुमार और उसका बेटा मोहित के रूप में हुई। बताया जाता है कि राजकुमार के पड़ोस में एक नवनिर्माण मकान का कार्य चल रहा था। बीती रात दूसरी मंजिल पर राजमिस्त्री ने ईंट की 4 इंच की दीवार खड़ी की थी। उसी रात तूफान आ गया और अपने घर के बरामदे में सो रहे राजकुमार के परिवार पर दीवार जा गिरी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here