ड्राइवर शीशे में झांक रहा था पीछे बैठी लड़कियों को तभी डिवाइडर से टकराई गाड़ी, 3 घायल

0
480

जालंधर। पंजाब में जालंधर जिले के भोगपुर कस्बे के पास नेशनल हाईवे पर चालक ने गाड़ी को डिवाइडर में ठोक दिया। हादसा तब हुआ, जब नशे में धुत्त चालक अपनी गाड़ी की पिछली सीट पर बैठी डांसरों को शीशे में झांक रहा था। इस हादसे में अमन कौर नामक महिला डांसर की मौत हो गई जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। तीनों को जालंधर के पंजाब इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस (pims) अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि पुलिस ने गाड़ी चालक को पकड़ा, लेकिन रात में ही छोड़ दिया।

अस्पताल पहुंचे घायलों के परिवारवालों ने बताया कि जालंधर के एक भांगड़ा ग्रुप के साथ उनकी लड़कियां गुरदासपुर में एक शादी समारोह में परफॉर्म करने गई थी। प्रोग्राम के बाद लड़कियों को जालंधर वापस आना था और इसके लिए भांगड़ा ग्रुप के ऑर्गेनाइजरों ने अशोक नामक व्यक्ति की गाड़ी बुक की थी। देर रात शादी में परफार्मेंस खत्म होने के बाद लड़कियां जालंधर के रवाना हुईं तो उनका ड्राइवर अशोक नशे में धुत्त था। हाईवे पर वह सामने देखकर गाड़ी चलाने की जगह बार-बार पिछली सीट पर बैठी लड़कियों को शीशे में झांक रहा था।
लड़कियों ने कई बार उसे सामने देखकर ठीक से ड्राइविंग करने के लिए कहा भी मगर अशोक नहीं माना। अशोक ड्राइविंग भी बहुत खराब ढंग से कर रखा था और उसकी गाड़ी ओवरस्पीड थी। भोगपुर के पास अशोक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई।

इस हादसे में फगवाड़ा की रहने वाली अमन कौर नामक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई वहीं जालंधर की सोनिया की टांग टूट गई। इनके अलावा ट्विंकल और शालू को चेहरे पर गहरी चोटें आईं। डॉक्टरों के अनुसार,सोनिया की टांग का सोमवार को ऑपरेशन होगा और संभवत: उसकी टांग में रॉड डालनी पड़ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here