जगदीश टाइटलर  को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लेने  से कांग्रेस का सिख, पंजाबी  तथा मानवता विरोधी चेहरा एक बार फिर बेनकाब हुआ : तीक्ष्ण

0
374

होशियारपुर ( हैप्पी कलेर ) भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला अध्यक्ष निपुण शर्म, विजय पठानिया, विनोद परमार, सुरेश भाटिया बिट्टू,अश्वनी गैंद ने  कहा  है कि कांग्रेस ने 1984 के सिख कत्लेआम के नामजद  दोषी जगदीश टाइटलर  को कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी जैसे महत्वपूर्ण पद  पर सुशोभित  करके एक बार फिर साबित कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी  का डी.एन.ए सिख, पंजाबी व मानवता विरोधी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने लंबे समय से सिख व  पंजाबी लोगों के अमानवीय ढंग से किए गए कत्लेआम के दोषियों को बचा कर रखा। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आने पर नई एसआईटी  बनाकर सज्जन कुमार जैसे नामजद  दोषियों को 35 साल बाद सजा दिलाई गई। इस मामले में अन्य प्रमुख नामजद  दोषी  सज्जन कुमार न्याय की गिरफ्त से बचा हुआ है। जिसे कांग्रेस ने अपने केंद्र स्तरीय संगठन में शामिल करके सम्मानित किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि पूरा देश जानता है कि कांग्रेस ने एमरजैंसी  लगा कर लोकतंत्र विरोधी, पंजाब में आतंकवाद फैला कर मानवता व देश विरोधी  तथा निर्दोष सिखों  के  कत्लेआम  करवा कर सिख व पंजाबी विरोधी  होने का प्रमाण दिया।  उन्होंने कहा है कि पार्टी के भीतर भी  कई नेताओं ने  इस नियुक्ति पर विरोध व्यक्त करके पंजाब के सिख मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू  व पंजाब की निवासी  सांसद श्रीमती अम्बिका सोनी  को जवाबदेह ठहराया है।  उन्होंने कहा कि भाजपा ने 1984 के कत्लेआम के विरोध में आवाज उठाई थी।भाजपा भी इस नियुक्ति का कड़ा विरोध करती है। उन्होंने कहा कि पंजाब में लोग अभी तक 1984 के कत्लेआम की त्रासदी को नहीं भूले तथा ना ही हत्यारों को सजा दिलवाकर  मासूमों को न्याय दिलवाने के काम से पीछे हटेंगे व पंजाब के लोग इस नियुक्ति का बदला कांग्रेस को आगामी  चुनावों में हरा कर लेगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here