पंजाब में सस्ता हुआ तेल:पेट्रोल की कीमत 10 रुपए और डीजल में 5 रुपए कम किए, आज आधी रात से लागू होंगे नए रेट

0
488

चंडीगढ़। तेजपाल .पंजाब में आज आधी रात से पेट्रोल 10 रुपए और डीजल 5 रुपए सस्ता मिलेगा। यह फैसला आज यानी रविवार आधी रात से लागू हो जाएगा। रेट कम करने के लिए पंजाब सरकार ने डीजल पर वैट 9.92% और पेट्रोल पर 13.77% घटा दिया है। सीएम चरणजीत चन्नी ने रविवार को कैबिनेट की मीटिंग के बाद प्रेस कान्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब नॉर्थ इंडिया में सबसे सस्ता तेल मिलेगा। सिर्फ चंडीगढ़ ही पंजाब के आसपास रहेगा।

केंद्र के फैसले से राज्य को नुकसान, 30 रुपए रेट बढ़ाए और 10 घटा वाहवाही लूट रहे

उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने सिर्फ एक्साइज घटाई है, जिसमें 42% शेयर राज्य का है। इससे राज्य को भी नुकसान हुआ है। सीएम चरणजीत चन्नी ने कहा कि पिछले 18 महीने में डीजल का रेट 61 रुपए से 98.50 रुपए हो गया। भाजपा सरकार ने पंजाब और देश के लोगों की लूट की है। पहले 30-30 रुपए रेट बढ़ा दिए और अब 5 या 10 रुपए घटाकर वाहवाही लूटने की कोशिश कर रहे हैं ।

सीएम ने बताया ऐतिहासिक फैसला

सीएम चन्नी ने कहा कि नवंबर 1986 में मुझे पेट्रोल पंप अलॉट हुआ था। मैंने काफी देर वहां काम किया। आज तक कभी इतना रेट कम नहीं हुआ। एक साथ 10 रुपए रेट घटना ऐतिहासिक फैसला है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग इसे भी दिवाली का तोहफा समझें। आगे भी लोगों को और तोहफे मिलेंगे।

अकाली दल के प्रदर्शन पर कसा तंज

सीएम चन्नी ने कहा कि विपक्षी पार्टियों को पता था कि पंजाब में पेट्रोल-डीजल के रेट घट सकते हैं। इसलिए अकाली दल ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। चन्नी ने कहा कि जब वह विपक्ष में थे तब भी जब कोई बड़ा मुद्दा होता तो हम बयान जारी कर देते थे।

पड़ोसी राज्यों और राजधानी में घटे दाम

केंद्र के फैसले के बाद पंजाब पड़ोसी राज्यों हिमाचल प्रदेश और हरियाणा ने वैट घटा दिया। जिसके बाद पेट्रोल-डीजल के रेट में 12 से 17 रुपए की कमी आ गई। वहीं, राजधानी चंडीगढ़ ने भी 7 रुपए टैक्स घटा दिया। इसके बाद पंजाब सरकार पर भी चुनावी वर्ष में रेट घटाने का दबाव था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here