होशियारपुर में भाजपा को रिकार्ड जीत दिलाने का मन बना चुकी है जनता: भाजपा नेता

0
338

होशियारपुर । होशियारपुर में इन चुनावों में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी और जनता कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों एवं भ्रष्टाचार का मुंहतोड़ जवाब देगी। इसके साथ ही अन्य पार्टियों जैसे आम आदमी पार्टी, अकाली दल एवं बसपा व अन्य दलों को जनता मुंह कर नहीं लगाएगी। क्योंकि, इनकी नीतियों को भी जनता भलीभांति जान चुकी है। यह बात भाजपा नेताओं ने चुनावों संबंधी चर्चा करते हुए कही। इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू, जिला सचिव अश्विनी गैंद एवं भाजपा नेता जतिंदर पुरी बबलू ने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचारी नेताओं को टिकट देकर अपनी भ्रष्टाचारी नीतियों पर मोहर लगा दी है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने कामेडियन भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करके जनता के साथ भद्दा मजाक किया है। क्योंकि, एक मुख्यमंत्री बहुत ही सुलझा हुआ और जनता एवं प्रदेश को आगे ले जाने की सोच वाला होना चाहिए। मंचों और टीवी सीरीयल में लोगों को हंसाने वाला प्रदेश को भी कोमेडी का मंच ही बना देगा। इसलिए जनता आप को भी मुंह नहीं लगाने वाली। भाजपा नेताओं ने कहा कि एक तरफ जहां कांग्रेस एवं भ्रष्टाचार का गहरा रिश्ता है वहीं आप और अन्य दल भी भ्रष्टाचार के पैरोकार के तौर पर काम कर रहे हैं। प्रदेश को आगे ले जाने की भाजपा की नीतियों पर जनता मोहर लगा चुकी है। क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पूरा भरोसा है एवं होशियारपुर की जनता भाजपा के साथ है। भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। होशियारपुर की बात की जाए तो भाजपा के समय में यहां पर ऐतिहासिक विकास कार्य हुए थे, जिनकी नींव पर यहां के कांग्रेसी नेता ने लोगों को गुमराह किया था। भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर गुजरात मॉडल के आधार पर पंजाब का विकास होगा और पंजाब को सुनहरी पंजाब बनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here