लेबर पेन के बावजूद साइकिल से अस्पताल पहुंचीं न्यूजीलैंड की सांसद, स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया

0
457

न्यूजीलैंड : नेटवर्क न्यूज़ : न्यूजीलैंड की सांसद जूली ऐनी जेंटर इन दिनों चर्चा में हैं। इसकी वजह उनका साइकिल से अस्पताल पहुंचकर बच्चे को जन्म देना है। दरअसल, जूली को रविवार तड़के लेबर पेन हुआ। इसके बाद वह अपनी इलेक्ट्रिक साइकिल से अस्पताल के लिए निकल पड़ीं। वहां डॉक्टरों ने उनकी डिलीवरी कराई।

जूली ने अपना यह अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने बच्चे के जन्म की कई तस्वीरें पोस्ट कर लिखा- बड़ी खबर! सुबह 3.04 बजे हमने परिवार के सबसे नए सदस्य का स्वागत किया। लेबर पेन के दौरान साइकिल चलाने की मेरी कोई योजना नहीं थी, लेकिन यह ऐसे ही होना था।

जूली ने अपनी पोस्ट में लिखा कि रात में 2 बजे अस्पताल के लिए निकलने के दौरान मुझे ज्यादा दर्द नहीं हो रहा था। बाद में पेन बढ़ने की वजह से हमें अस्पताल जाने में 10 मिनट की देरी हुई। हमारे पास एक स्वस्थ और खुश बच्चा है, जो पिता की गोद में सो रहा है। जूली ने आरामदायक डिलीवरी के लिए अस्पताल के स्टाफ को धन्यवाद दिया।

ग्रीन MP के नाम से मशहूर हैं जूली

सांसद जूली ऐनी जेंटर को ग्रीन MP के नाम से भी जाना जाता है। वह पर्यावरण को लेकर अपने कैम्पेन की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। जूली के पास US और न्यूजीलैंड की दोहरी नागरिकता है। वह अमेरिका के मिनसोटा में जन्मी थीं, लेकिन 2006 में न्यूजीलैंड आ गईं। न्यूजीलैंड की मीडिया के मुताबिक जूली ने 2018 में भी इसी तरह साइकिल से अस्पताल पहुंचकर पहले बच्चे को जन्म दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here