रोज के तनाव से हैं परेशान तो ये Ayurvedic उपाय दिलवाएंगे समस्या से राहत

0
215

Health : भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। इन सब समस्याओं के कारण लोगों में टेंशन की समस्या बढ़ती ही जा रही है। जिसके कारण शरीर कई बीमारियों का सामना भी करना पड़ रहा है। बढ़ते तनाव का एक कारण कॉर्टिसोल नाम का हार्मोन होता है। यह एक स्ट्रेस हार्मोन होता है जिससे इम्यूनिटी पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। हाई ब्लड प्रेशर, याददाश्त कमजोर, डिप्रेशन, चिंता आदि का रिस्क भी इस समस्या का कारण बढ़ सकता है। तनाव से राहत पाने के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक तरीकों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में…

रोज करें योग

बहुत से लोग तनाव से राहत पाने के लिए दवाईयों का सेवन करते हैं। लेकिन रोज दवाईयां खाने से आपकी सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। यदि आप तनाव से राहत पाना चाहते हैं तो दवाईयों की जगह आप रुटीन में योगा कर सकते हैं। योगा से तनाव कम होता है। इससे आपका मन, शरीर और आत्मा पर ध्यान केंद्रित कर पाता है। नियमित रुप से योगासन और प्राणायम करने से मन को कंट्रोल किया जाता है।

करें मालिश

मालिश करने से भी आपके शरीर को आराम मिलता है। इससे आपके मन को भी शांति मिलती है। मन भी संतुष्ट रहता है और खुशी भी मिलती है।  किसी भी तेल से आप शरीर की मालिश कर सकते हैं। इससे आपको नींद भी काफी अच्छी मिलती है।

पूरी लें नींद

यदि आप तनाव से बचना चाहते हैं तो पूरी 7-8 घंटे की नींद लें। पर्याप्त मात्रा में नींद से आप तनाव मुक्त रहेंगे और आपके शरीर को पॉजिटिव एनर्जी भी मिलेगी।

खाएं सात्विक आहार

शाकाहारी भोजन को सात्विक आहार कहते हैं। मौसमी फल, मौसमी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, अंकुरित अनाज इत्यादि चीजें आप डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसका सेवन करने से भी आपका मन हैल्दी और प्रसन्न रहता है। यदि आप तनाव कम करना चाहते हैं तो सात्विक आहार का सेवन करें।

इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का करें सेवन

अश्वगंधा खाएं

आप अश्वगंधा का सेवन तनाव से बचने के लिए कर सकते हैं। इसका सेवन करने से एंग्जाइटी दूर होती है। आयुर्वेद के अनुसार, सदियों से इसका इस्तेमाल एंग्जाइटी के लिए किया जाता है। साथ ही इससे आपका एनर्जी और पेशेंस लेवल भी बढ़ता है और अच्छी नींद में भी यह मदद करता है।

लैवेंडर

लैवेंडर ऑयल से मसाज करके भी आप शरीर की मसाज कर सकते हैं। यह तनाव दूर करने में मदद करती है। इससे आपको मानसिक शांति और आराम भी मिलता है। लैवेंडर अरोमाथेरेपी से आप काफी आरामदायक महसूस कर सकते हैं।

ब्राह्मी

आप ब्राह्मी के पौधे से समस्या से आराम पा सकते हैं। ब्राह्मी के पौधे को ब्रेन बूस्टर  भी कहते हैं। इस पौधे का इस्तेमाल करने से चिंता कम होता है। मानसिक बीमारियों से यदि आप ग्रस्त हैं तो ब्राह्मी के पत्तों का चूर्ण बनाकर पी सकते हैं। यह तनाव से जुड़े हार्मोन को भी नियंत्रित करके आपके तनाव को कम करने में मदद करती है।

वच

वच का सेवन आप तनाव से राहत पाने के लिए कर सकते हैं। यह तनाव कम करने में असरदार होता है। इसके अलावा यह तनाव भी मजबूत करता है। इसका सेवन करने से स्मरण शक्ति तेज होती है। इसमें पाए जाने वाले औषधीय गुणों के कई रोगों के उपचार में  भी काम आता है।

भृंगराज

भृंगराज का पौधा भी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स फ्लेवोनॉयड और एल्कलॉइड पाए जाते हैं। यह गुण स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इसके पौधे की आप चाय बनाकर पी सकते हैं। इससे आपका शरीर डिटॉक्सिफाई होता है। इससे दिमाग को भी ऑक्सीजन मिलता है। साथ ही इसकी चाय के सेवन से दिमाग शांत रहता है। तनाव दूर करने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं। यह आपका ताजगी महसूस करवाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here