नशों  जैसे महत्वपूर्ण  मुद्दे पर मान सरकार की उदासीनता दुखदाई : तीक्ष्ण सूद

0
1527

होशियारपुर : भाजपा नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद,  जिला महामंत्री सुरेश भाटिया बिट्टू, जिला सचिव अश्वनी गैंद, कमलजीत सेतिया, यशपाल शर्मा, मधुसूदन तिवाड़ी द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में नशे खत्म करने  जैसे गंभीर मुद्दों को हल करने का वादा   करके बनी थी।

 

  • फिलौर  में नशे से हुई नौजवान की मौत पर भाजपा नेताओं ने उठाया सवाल :

स्वयं आम  आदमी पार्टी के सुप्रीमो केजरीवाल  ने  पंजाब में  4 हफ्तों पूर्णता  नशे खत्म करने का वादा किया था सरकार बनी के सबा साल बीतने के बाद भी स्थिति में सुधार आने की बजाए हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ रहे  हैं।  पूर्व में भी  अकाली दल व  कांग्रेस ने  आम आदमी पार्टी की तरह ही  नशे के मुद्दे का राजनीतीकरण करके पंजाबियों को धोखे में डाल कर सत्ता  पर कब्जा किया था। अब तक आम  आदमी पार्टी की सरकार द्वारा नशे खत्म  करने का कोई समाधान  नहीं निकाला  गया और ना ही पुरानी रिपोर्टों को खंगगालकर बड़ी  मछलियां पकड़ी जा रही है तथा ना ही  व्यवस्था में आगे किसी सुधार की उम्मीद नजर आ रही है। श्री सूद ने  कहा कि जनता का ध्यान पंजाब के असल  मुद्दों से हटाने के लिए भगवंत मान  नित नए शगूफ़े छोड देते हैं तथा  तथा विभिन्न  नेताओं के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणीयां  करके  अपना समय बर्बाद करते हैं।  नशे की बजह से पंजाब में नित प्रति औसतन एक  नौजवान की कीमती जान  चली जाती है। गत  दिवस फिलौर में  नशे के कारण मौत  हुई श्मशान घाट में पड़ी नौजवान की लाश सरकार की कारगुजारी पर सवालिया निशान लगा  रही है। इससे पहले भी नशे का टीका  लगाते हुए नौजवान की वायरल  हो रही वीडियो सरकार  की कारगुजारी  की पोल  खोल रही है।  नशे के कारण हजारों घर बर्बाद हो रहे हैं, परंतु पंजाब सरकार गूंगी बहरी होकर तमाशा देख रही है। भाजपा नेताओं  ने कहा कि नशे के मुद्दे पर असफल रहने  वाली  सरकार को अब  पंजाब के  लोग 2024 की लोकसभा चुनावों में हराकर करारा जवाब देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here