लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की EO और क्लर्क गिरफ्तार: विजिलेंस ने ऑफिस से पकड़े

0
342

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में नगर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (EO) कुलजीत कौर और क्लर्क हरमीत सिंह को विजिलेंस टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एक ‌व्यक्ति ने लाखों रुपए लेकर काम न करने की शिकायत विजिलेंस को दी थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने दोनों पर कार्रवाई की है।

विजिलेंस की टीम ने गुरुवार सुबह 8 बजे नगर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के ऑफिस में रेड की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात थी। रेड के दौरान विजिलेंस EO कुलजीत कौर और क्लर्क हरमीत सिंह को गिरफ्तार किया। विजिलेंस दोनों को गिरफ्तार करके मोहाली ले गई है।

EO कुलजीत कौर पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू की करीबी रही है। रेड के बाद दफ्तर पूरा खाली हो गया। अमृतसर के बाद अब लुधियाना में विजिलेंस ने दबिश दी है। वहीं कई लोग आज नगर सुधार ट्रस्ट के बाहर प्रदर्शन भी करते नजर आए।

प्रदर्शन कर रहे जेपी सिंह ने बताया कि मैं 15 दिन से यहां प्रदर्शन कर रहा हूं, लोगों को मैं जागरूक कर रहा हूं कि यहां की EO और क्लर्क दोनों भू माफिया का रूप ले चुके हैं। दोनों को किस कारण गिरफ्तार किया है यह अभी विजिलेंस के अधिकारियों ने बताया नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले शिकायतकर्ता गांव हैबोवाल निवासी नवदीप सिंह ने 7 अप्रैल को उक्त शिकायत मुख्यमंत्री, डायरेक्टर विजिलेंस और एसएसपी लुधियाना विजिलेंस को भेजी थी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि नगर सुधार ट्रस्ट की ओर से गांव हैबोवाल की जमीन को एक्वायर किया गया था। जि नपर नंबर लगा दिए गए थे। जब वो उक्त प्लाटों का नक्शा पास करवाने के लिए गए तो एक महिला अधिकारी ने उनसे 10 लाख रुपए की मांग की थी। जिसका एक लाख रुपए उन्होंने दे दिया था और बाकी के पैसे बाद में देने थे।

उनका एक प्लाट राजगुरू नगर में भी है, उसकी एनओसी के बदले भी महिला अधिकारी ने पैसे मांगे। दोनों मामलों में उन्होंने साढ़े पांच लाख रूपए उक्त अधिकारी को दे दिए। पैसे लेने के बाद भी महिला अफसर ने काम नहीं करवाया। इसी को लेकर उन्होंने पंजाब सरकार और विजिलेंस को शिकायत की थी। बताया जा रहा है कि EO कुलजीत कौर पिछले 15 दिनों से ड्यूटी पर नहीं आ रही थी। गुरुवार सुबह ही आकर बैठी थी कि विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here