जुझार ट्रांसपोर्ट, फास्ट-वे केबल कंपनी मालिक गुरदीप सिंह के ठिकानों पर ईडी की रेड

0
963

लुधियाना : नेटवर्क न्यूज़ : पंजाब की बड़ी ट्रांसपोर्ट कंपनी जुझार ट्रांसपोर्ट और फास्ट-वे केबल कंपनी के मालिक गुरदीप सिंह के घर प्रवर्तन निदेशालय (ई डी) ने रेड की। लुधियाना में शिरोमणि अकाली दल विधायक के घर के बाद उनके बेहद नजदीकी के घर यह दूसरी रेड है।

ED टीम गुरुवार सुबह उनके घर पहुंची और जांच शुरू की। टीमें ग्रीन सिटी उनके घर और फास्ट-वे कार्यालय पर जांच कर रही हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। पुष्ट सूत्रों के अनुसार रेड ED की है और दोनों जगहों पर लगातार जांच की जा रही है। गुरदीप सिंह SAD अध्यक्ष सुखबीर बादल के काफी नजदीकी भी हैं। इस रेड से पंजाब की राजनीति में बड़ा उबाल आने की चर्चाएं गर्म हैं।

गुरदीप के घर समेत 4 जगह चल रही जांच

प्रवर्तन निदेशालय शहर में गुरदीप सिंह के घर समेत 4 जगहों पर जांच कर रहा है। सूत्रों के अनुसार ED अधिकारियों ने गुरदीप सिंह और उनके स्टाफ से बैंक डिटेल से लेकर दूसरी तरह के रिकॉर्ड की मांग की है और यह रिकॉर्ड उन्हें मुहैया करवाया गया है। यह भी जानकारी मिल रही है कि उनके कार्यालयों में अकाउंट्स डिपार्टमेंट में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटरों की भी जांच हो रही है। वहीं पिछले समय में हुए लेन-देन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

क्या है 2017 GMADA का गबन मामला

विजिलेंस ने SAS नगर के पुलिस स्टेशन में ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) की ओर से जारी निर्माण कार्यों के ठेकों में हुए गबन का मामला दर्ज किया था। प्रदेश विजिलेंस ब्यूरो ने जांच में खुलासा किया था कि GMADA के SE सुरिंदरपाल सिंह पहलवान ने माहोली में जारी ठेकों में बड़ा गबन किया। उन्होंने 200 से ज्यादा प्रोजेक्टों में अपनी पसंदीदा कंपनियों को फायदा पहुंचाया। इसमें से 230 करोड़ रुपए के वर्क ऑर्डर सिर्फ लुधियाना की कंस्ट्रक्शन कंपनी को जारी किए गए। यह कंपनी लुधियाना के गोबिंद नगर में एक घर से चल रही थी। पहलवान ने काला धन फर्जी फर्म खोलकर उसमें जमा करवाया। कंस्ट्रक्शन कंपनी से गुरदीप सिंह के लिंक की जांच ED कर रही है। इस मामले में सुरिंदरपाल पहलवान को गिरफ्तार भी किया गया था। ED के एक अधिकारी के अनुसार सुरिंदर पाल पहलवान और गुरदीप सिंह के बीच लिंक तलाश रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here