डॉ राजकुमार सैनी बने  भाजपा पश्चिमी मंडल के उपाध्यक्ष

0
383

होशियारपुर : प्रसिद्ध समाजसेवी व मोदी समर्थक डॉक्टर राजकुमार को आज भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मंडल अध्यक्ष श्री अशोक कुमार पूर्व पार्षद ने उन्हें उपाध्यक्ष घोषित किया। इस मौके पर डॉ  राज कुमार ने कहा कि वह पार्टी से ऊपर उठकर मोदी जी के समर्थक रहे हैं मोदी जी  के कार्यकाल में देश ने जो प्रगति की है तथा भारत का नाम जो ऊंचा किया है वह अति सराहनीय है। उन्होंने होशियारपुर वासियों से अपील की है कि होशियारपुर के विकास को पुनः पटरी पर लाने के लिए क्षेत्र को श्री तीक्ष्ण सूद जैसे सुझवान नेताओं की जरूरत है तथा इसलिए श्री सूद को विधानसभा चुनावों में विजय बनाना जरूरी है। उन्होंने तन मन धन से पार्टी की सेवा करने को कहा।  इस मौके पर शिव सूद, विजय पठानिया, मीनू सेठी,पंडित ओमकार नाथ, हरमेश लाल शर्मा, संजू अरोड़ा भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here