श्री दरबार साहिब की रंग-बिरंगी लाइटों से दीपमाला

0
309

तरनतारन : श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाशोत्सव के संबंध में श्री दरबार साहिब के दीवान हाल में गुरमति समागम करवाया गया। समागम के मद्देनजर श्री दरबार साहिब की इमारत और पावन दुख निवारण सरोवर की परिक्रमा में रंग-बिरंगी लाइटों से दीपमाला की गई। जिसके चलते पावन सरोवर से मनमोहक नजारा देखने को मिला। दूर-दूर से आई संगत ने गुरमति समागम में देर रात तक हाजिरी भरकर गुरबाणी सरवण की। माता गंगा जी कीर्तनी जत्था से संबंधित महिलाओं ने सबसे पहले हाजिरी लगाते हुए कीर्तन किया। जिसके बाद रंजीत सिंह तरनतारनी, मनप्रीत सिंह, संदीप सिंह के जत्थों ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर रोशनी डाली।

हरविदर सिंह चोहला साहिब, सरूप सिंह के जत्थे ने हिद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी द्वारा चांदनी चौक में हिदू धर्म की रक्षा लिए कटवाए गए शीश पर रोशनी डालते हुए संगत को निहाल किया। इस मौके पर अमरजीत सिंह पटियाला और गुरिदर सिंह रिकू के जत्थे ने रात एक बजे तक संगत को गुरबाणी कीर्तन से जोड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here