होशियारपुर में बोरवेल में गिरा बच्चा

0
270

होशियारपुर: गड़दीवाला के गांव बैरमपुर चंबोवाल से बुरी खबर आई है। यहां एक कच्चे रास्ते के पास स्थित एक बोरवेल में छह साल का बच्चा गिर गया। आसपास के लोगों ने मिलकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। क्षेत्र के विधायक जसवीर सिंह राजा भी वहां पहुंच गए। प्रशासन ने भी बचाव का काम शुरू कर दिया।अभी बोरवेल के अंदर बच्चे की स्थिति के बारे में पता नहीं चल पाया है। उसे बचाने के लिए संगरूर से विशेष टीम को भी बुलाया गया है।

बताया जा रहा है कि गांव खियाला में 6 वर्षीय मजदूर का बेटा मानसिक रूप से थोड़ा विक्षिप्त था। वह कुत्ते के डर से बोरवेल के होल पर चढ़ गया था। इसी बीच उसके अंदर गिर गया।

jagran

दुर्घटना के समय बच्चे के माता पिता खेतों में काम कर रहे थे। इस दौरान बच्चे के पीछे एक लावारिस कुत्ता दौड़ा। जिससे बचने के लिए भागकर बच्चा नजदीक स्थित बोरवेल की पाइप पर चढ़ गया। यह जमीन से 3 फुट ऊंची थी। जब वह बोरवेल पाइप पर चढ़ा तो कुत्ते के डर से कुछ समझ नहीं सका और सीधा बोरवेल के अंदर जा गिरा। अभी तक बच्चा बोरवेल में 100 फुट नीचे फंसा हुआ है। उसे निकालने के लिए प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोगों की तरफ से पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here