8 वर्ष की आयु में समुद्री जहाज द्वारा श्रीलंका से गलती से भारत आ गिआ, अब तरस रहा है घर जाने काे

0
357

नाभा : श्रीलंका से भारत गलती से आया 8 साल का बच्चा 35 साल का होने पर भी घर जाने को तरस रहा है। सरकारी रिपुदमन खेल स्टेडियम में खुले आसमान के नीचे रह रहे 35 वर्षीय जोआय ने बताया कि वह 8 वर्ष की आयु में समुद्री जहाज द्वारा श्रीलंका से गलती से भारत में आ गया था। अब अपने घर वापस जाना चाहता है लेकिन कुछ समझ नहीं आ रहा कैसे जाए। जोआय ने बताया कि उसके पिता श्रीलंका में समुद्री जहाज चलाते थे।

एक दिन जहाज में वह सो गया, जिसका पता उसके पिता को नहीं चला। इस दौरान कोई दूसरा व्यक्ति उसके पिता का जहाज ले गया और भारत की सरहद के किनारे जहाज को खड़ा कर दिया। उसे वहां तमिलनाडु पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल से रिहा होकर वह दिल्ली आ गया। उसने कई बार गृह मंत्रालय के चक्कर लगाए परन्तु कोई सबूत न होने के कारण किसी ने मेरी बात को गंभीरता से नहीं लिया। उसके बाद वह पंजाब आ गया और अब रिपुदमन स्टेडियम में फुटबाल खेलता है। रहने को जगह नहीं है इसलिए खुले आसमान के नीचे ही रहता है। उक्त युवक ने बताया कि मेरी माता का नाम मंगली है और मुझे यह पता नहीं कि अब मेरे माता-पिता जीवित हैं या नहीं। उसने कहा कि वह यहां लावारिस की मौत नहीं मरना चाहता, इसलिए उसने प्रशासन, पंजाब और केन्द्र सरकार से घर जाने की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here