भगवंत मान की बहन पर दांव खेल सकती है आम आदमी पार्टी

0
330

संगरूर : पंजाब की संगरूर लाेकसभा सीट से हाेने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशियाें की चर्चा अभी से तेज हाेने लगी है। कयास यह लगाए जा रहे हैं कि आम आदमी पार्टी सीएम भगवंत मान की बहन मनप्रीत काैर काे उम्मीदवार बना सकती है। वह राजनीति में पिछले कुछ समय से सक्रिय है। भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद लोकसभा सदस्यता से दिए इस्तीफे के कारण संगरूर लोकसभा सीट खाली हाे गई है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि भाजपा की तरफ से सुनील जाखड़ चुनाव लड़ सकते हैं।

विधानसभा चुनाव में भाई की संभाली थी कैंपेन

मनप्रीत कौर पंजाब विधानसभा चुनाव के समय काफी एक्टिव दिखीं थी। भाई भगवंत मान के लिए उन्होंने जमकर प्रचार किया और चुनावी कैंपेन को संभाला था। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी वह काफी सक्रिय रही थी। पिछले विधानसभा चुनाव में तो भगवंत मान की धूरी सीट उन्हीं के जिम्मे था। तब मान पूरे प्रदेश में प्रचार कर रहे थे और उनकी बहन सिर्फ धूरी पर फोकस थी।

भगवंत मान की बहन बाेली-पार्टी व लोग तय करेंगे उम्मीदवार

संगरूर लोकसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर को पार्टी द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने की चल रही चर्चाओं पर रविवार को मनप्रीत कौर ने कहा कि पार्टी व लोग तय करेंगे कि उम्मीदवार कौन होगा। वह तो इलाके में पिछले लंबे समय से राजनीतिक तौर पर घूम ही रही हैं। लोगों की सहमति व राय से ही पार्टी द्वारा उम्मीदवार तय किया जाएगा। पार्टी का जो भी फैसला होगा वह सभी को मंजूर होगा।

साइकिल रैली में नशा त्यागने का दिया संदेश

बीबी मनप्रीत कौर रविवार को संगरूर में आयोजित साइकिल रैली में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ शिरकत करने के लिए पहुंची थीं। गौर हो कि इलाके में मनप्रीत कौर लगातार सरगर्म दिखाई दे रही है। रैली दौरान उन्होंने कहा कि बड़े भाई भगवंत मान ने युवाओं को नशे की गिरफ्त से निकालने के लिए आज जो आह्वान किया है लोग उसका समर्थन कर रहे हैं। हमेशा से उनकी हर आवाज पर पंजाब के लोगों ने हां का नारा लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here