TIK Tok स्टार सोनाली फोगाट के घर जाएंगे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, परिवार से करेंगे मुलाकात

0
268

चंडीगढ़: हरियाणा की चर्चित टिकटॉक स्टार और भाजपा नेता सोनाली फोगाट की संदिग्ध मौत के बाद इस मामले में सियासत भी हो रही है। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोनाली फोगाट के घर जाएंगे। दिल्ली और पंजाब के सीएम बुधवार को सोनाली फोगाट के घर शोक जताने पहुंचेंगे।  जानकारी के अनुसार, अरविंद केजरीवाल का बुधवार से हरियाणा के दो दिन के दौरे पर हैं।  इस दौरान वह हिसार भी जाएंगे, दौरे के दौरान अरविंद केजरीवाल आदमपुर विधानसभा में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि सोनाली फोगाट ने आदमपुर से ही चुनाव लड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here