नई दिल्ली : देश में एक बार फिर से निर्भया जैसी बर्बरता देखने को मिली। दरअसल, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक महिला के साथ कुछ बेखौफ दरिंदे लोगों ने निर्भया घटना को दोबारा दोहराया।
बता दें कि एक 52 साल की महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट पर तवे से वार किया इतना ही नहीं दरिंदो ने महिला के गले और छाती इतने जोर-जोर से पैर मारे कि उसके गले की हड्डियां तक टूट गईं और फेफड़े फटने से उसकी मौत हो गई।
वहीं इस गंभीर मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि घर में बर्तन साफ करने का काम करने वाली 52 साल की महिला का शव 3 जुलाई की सुबह कलतरा नगर के पोड़ीभाठा में उसके घर में अर्ध नग्न अवस्था में मिला था जिसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराया और पता चला कि मृतक महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट में काफी चोटें आई हैं वहीं महिला के पति की करीब 3 साल पहले मौत हो गई थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस को घोषित बदमाश सूरज भोई के बारे में पता चला और उसे अकलतरा के एक ढाबे से गिरफ्तार किया।