नई दिल्ली : 1 मई का दिन अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत साल 1886 में हुई थी। यह दिन मज़दूरों के महत्व, उनके सम्मान, एकता और अधिकारों के समर्थन में मनाया जाता है। दुनिया के कई देशों में तो इस दिन खासतौर से छुट्टी भी दी जाती है। मज़दूर संगठनों से जुड़े लोग रैली व सभाओं का आयोजन करके इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। इसके अलावा लोग एक-दूसरे को मैसेजेस और कोट्स भी भेजकर इस दिन को मनाते हैं।
मजदूर दिवस पर भेजने के लिए प्रेरणादायक कोट्स
1. मजदूर अपने मेहनत के बल पर मिट्टी से भी सोना उगा लेते है।
2. किसी देश का विकास उस देश के कामगारों और किसानों पर निर्भर करता है।
3. मेहनत हमें तीन बड़ी बुराइयों से छुटकारा दिलाती है; उबाऊपन, ऐयाशी और गरीबी।
4. काम पर एक बुरा दिन नरक में एक अच्छे दिन की तुलना में बेहतर है।
5. मेहनत करने वालों को कभी निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि सभी चीजें मेहनत, परिश्रम और श्रम से ही प्राप्त होती हैं.
6. अपने कर्म का आनंद लेने वाले ही अपने कार्य को सही तरीके से कर सकते हैं।
7. यदि धन के लिए परिश्रम करने की आवश्यकता नहीं हैं तो भी स्वास्थ्य के लिए परिश्रम जरूर करना चाहिए।
8. आदमी कुछ ऐसा बना है कि उसे एक काम से आराम सिर्फ दूसरे काम को कर के मिलता है।
9. परिश्रम वह चाभी हैं जो किस्मत का दरवाजा खोल देती है।
10. प्रतिभा की शुरुआत महान कार्यों से होती है; श्रम ही उन्हें पूरा करता है।