लुधियाना में गांजा व अवैध शराब सहित 6 लोग गिरफ्तार

0
307

लुधियाना: नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते 24 घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गांजा व अवैध शराब बरामद की है। आरोपितों के खिलाफ 6 केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। थाना कूमकलां पुलिस ने गांव पांगलियां कट के पास की गई नाकाबंदी के दौरान पैदल जा रहे व्यक्ति को एक किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया।

एएसआई कुलजीत सिंह ने बताया कि उसकी पहचान कोहाड़ा के माछीवाड़ा रोड स्थित पंजाब कालोनी निवासी दिल बहादर के रूप में हुई। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने जीवन नगर इलाके में स्थित मसाला दुकान की आढ़ में गांजा बेचने वाले दुकानदार काे गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से आधा किलो गांजा बरामद हुआ। एएसआई राजिंदर पाल ने बताया कि उसकी पहचान जीवन नगर की गली नंबर 2 निवासी राज कुमार के रूप में हुई।

थाना दरेसी पुलिस ने बाल सिंह नगर इलाके में चाय दुकान की आढ़ में गांजा बेचने वाले को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 370 ग्राम गांजा बरामद हुआ। एएसआई मोहिंदर सिंह ने बताया कि उसकी पहचान गांधी नगर की गली नंबर 1 निवासी विपन कुमार के रूप में हुई। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जालंधर बाइपास चौक के पास की गई नाकाबंदी के दौरान कार सवार का 9 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया। एएसआई जगजीत सिंह ने बताया कि उसकी पहचान जालंधर की कालिया कालोनी निवासी अर्जुन शर्मा के रूप में हुई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here