
अकाली-भाजपा नेताओं ने दी कैबिनेट मंत्री अरोड़ा को नसीहत – कांच के घरों में रहने वाले दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते।

होशियारपुर (जनगाथा ) स्थानीय विधायक अरोड़ा द्वारा जो 20 करोड़ से शहरी विकास के काम की मंजूरी मिलने का बयान दिया था।उसके प्रतिकर्म में भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद का बयान बिल्कुल सही व दुरस्त है।असलियत में शहरवासियों को गुमराह कर रहे है विधायक अरोड़ा, उक्त विचार अकाली-भाजपा के पार्षदों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री तीक्ष्ण सूद की हाजिरी में हुई बैठक में कहे।
मेयर श्री शिव सूद व डिप्टी मेयर स प्रेम सिंह पिप्लावाला ने संयुक्त बयान में कहा कि 20करोड़ के विकास कार्यों के काम निगम फंड से करवाये जाने है।जिसमे अरोडा और सरकार का कोई लेना देना नही
होशियारपुर में अकाली भाजपा निगम में काबिज है।निगम के कुशल प्रबंधन से ही विकास कार्यो के लिए फंड जुटाने को मजबूत स्थिति बनी है।अकाली भाजपा सरकार में भारी विकास करवाने से निगम पास फंड बचा था जो अब उपयोग में लाया जाएगा।लेकिन मंत्री बनने के बाद से अब तक एक नया पैसा भी नही लाए।
मेयर शिव सूद व डिप्टी मेयर प्रेम सिंह पिप्लावाला ने कहा कि मंत्री सुंदर शाम अरोडा हमारे पार्टी के नेताओं द्वारा जनहित में उठाये गए मुद्दों का जबाब नही देते क्योकि उनके पास जबाव देने के लिए कुछ भी नही है।
सिर्फ अपनी इसी हताशा में तीक्षण सूद के खिलाफ निजी टिप्पणी करते है।उन टिप्पणियों में उनकी जीत का अहंकार झलकता है।हार तो एक बार अरोड़ा खुद भी चुके है और कांग्रेस से भी विश्वासघात कर चुके है।
अकाली-भाजपा नेताओं ने अरोड़ा को नसीहत देते हुए कहा कि कांच के घरों में रहने वाले दुसरो पर पत्थर नही फेंकते।
इस मौके पर पार्षद अशोक कुमार शोकी, सुरेश भाटिया,मलकियत सिंह,रमेश ठाकुर,निपुण शर्मा,कुलवंत सिंह,विक्रमजीत सिंह कलसी,नरिंदर सिंह,संतोख सिंह औजला,श्रीमति राकेश सूद,मीनू सेठी,सविता सूद,रीना,नरिंदर कौर,गुरप्रीत कौर के इलावा पारस,डॉ परवीन भी उपस्थित थे।