दशहरा के जुलूस में घुसा गांजा से भरा वाहन, चार लोगों की मौत, एसआइ निलंबित

0
420

न्यूज़ डेस्क। छत्तीसगढ़ में जशपुरनगर के पत्थलगांव में गांजा तस्कर ने दशहरा के जुलूस में तेज रफ्तार बेकाबू वाहन घुसा दिया, जिसकी चपेट में आने से चार की मौत हो गई। इसमें दर्जनभर से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मामले में पुलिस अधीक्षक ने थानाप्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही एक एसआइ को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मामले में गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।
पत्थलगांव में शुक्रवार दोपहर जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान ओडिशा की ओर से आ रहे चालक ने भीड़ के बीच गांजा से भरे वाहन को घुसा दिया। तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे के बाद तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में चला गया। इसके बाद वहां पहुंचे लोगों ने चालक को पकड़कर पीट दिया और वाहन को आग लगा दी। इसके बाद पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया। इस बीच गुस्साए लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।
भीड़ ने कटनी-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम करने की भी कोशिश की। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने थानाप्रभारी संतलाल अयाम को लाइन हाजिर कर दिया। कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने लोगों के गुस्से को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करवा दिया है। उधर, पुलिस वाहन चालक से भी पूछताछ में जुटी थी।
मरने वालों के शव अस्पताल में रखवा दिए गए हैं। देर शाम तक उनकी पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि भी नहीं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया

घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया और कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ट्वीट करके कहा है, ‘जशपुर की घटना बहुत दुखद और हृदयविदारक है। दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथमदृष्टया दोषी दिख रहे पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई है। जांच के आदेश दिए गए हैं। कोई भी बख्शा नहीं जाएगा। सबके साथ न्याय होगा। ईश्वर दिवंगतजनों की आत्मा को शांति दे।घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here