होशियारपुर। होशियारपुर-जालंधर रोड स्थित एक फैक्टरी में काम करते युवक की रहस्यमयी हालातों में मौत हो गई। मृतक की पहचान हरमिंदर सिंह (36) पुत्र तेजा सिंह निवासी गांव पट्टी के रूप में हुई। घटना के बाद मंडियाला चौकी की पुलिस ने बनती कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। घटना संबंधी सिविल अस्पताल अशोक कुमार व अन्य रिश्तेदारों ने बताया कि हरमिंदर शनिवार को रोजाना की तरह गांव से सुबह आठ बजे फैक्टरी काम पर गया था। लेकिन सुबह दस बजे ही उन्हें फोन आया कि हरमिंदर की तबीयत खराब है। इसके बाद हरमिंदर के साथी कर्मी ही उसे होशियारपुर के एक प्राईवेट अस्पताल भर्ती करवाया जहां हरमिंदर की मौत हो गई। रविवार को हरमिंदर का पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।