जिनका जन्मदिन है आज , जानिए कैसा रहेगा आने वाला साल

0
230

ज्योतिषः आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 6 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही हंसमुख और हास्य विनोद प्रिय होते हैं। ये लोग हर परिस्थिति में खुश रहने की कोशिश करते हैं। इन लोगों के चेहरे पर सुंदर आकर्षण और चमक होती है। मूलांक 6 वालों का आभामंडल काफी मनोरम होता है। दूसरे लोग बहुत जल्दी इनकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। मूलांक 6 वाले जातक रचना और कला की तरफ गहरा आकर्षण रखते हैं। इन लोगों का मन पढ़ाई के साथ-साथ कला की तरफ भी आकर्षित होता रहता है। मूलांक 6 वाले जातकों को सजना-सवरना अच्छा लगता है। ये लोग मुख्यतः अपने सजने-सवरने का बहुत ध्यान रखते हैं। इन लोगों को साफ-सुथरे कपड़े पहन कर बन-ठन कर रहना अच्छा लगता है। मूलांक 6 वाले जातकों को हर सुंदर चीज़ अपनी तरफ आकर्षित करती है। इन लोगों को अच्छे कपड़े पहनना, महंगे आभूषण पहनना और ब्रांडेड चीजें खरीदना पसंद होता है। मूलांक 6 वाले जातक अपने घर की साज-सज्जा पर भी अक्सर अधिक खर्च करते हैं। इनके अधिक व्यय के कारण नकदी धन की स्थिति थोड़ी कमजोर रहती है। जिसकी ये लोग परवाह भी कम करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक, डिजाइन, पैकेजिंग, फिल्म इंडस्ट्री इत्यादि में अच्छा कार्य करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here