जब मुख्यमंत्री ने कांग्रेसी विधायक राजा वड़िंग की भरी सभा में की किरकिरी

0
540

चंडीगढ़। तेजपाल। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू की बरसी पर 23 मार्च को राज्य में छुट्‌टी की घोषणा की है। इस फैसले पर राज्य विधानसभा में कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब सरकार को घेरना चाहा।

– “क्या आप जानते हैं कि शहीद ए आजम भगत सिंह का जन्मदिन कब आता है ? कमाल है यार त्वानु ये नहीं पता कि जन्मदिन कब होता है” – भगवंत मान

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस अवसर पर छुट्टी देने के बजाय स्कूली बच्चों को शहीद भगत सिंह की जिंदगी के बारे में बताना चाहिए। इस पर भगवंत मान ने सवाल पूछते हुए पलटवार किया और कांग्रेस विधायक की किरकिरी हो गई।

कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनसे पूछा कि क्या आप जानते हैं कि शहीद ए आजम भगत सिंह का जन्मदिन कब आता है? कमाल है यार त्वानु ये नहीं पता कि जन्मदिन कब होता है। 28 सितंबर को होता है। उस दिन उनकी जिंदगी को लेकर नाटक और कोरियोग्राफी होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here