जब मुश्किल दौर में प्राण ने दिया था राज कपूर का साथ, फिर क्या हुआ कि दोनों के बीच पड़ गई फूट ?

0
458

होशियारपुर। फ़िल्मी जगत। बॉलीवुड में दोस्ती की कई मिसालें हैं। ऐसे ही एक बार प्राण दोस्ती की मिसाल बन गए थे जब उन्होंने मुश्किल वक्त में राज कपूर की मदद की थी। दरअसल जब राज कपूर ने अपना सब कुछ खो दिया था और उनका घर दाव पर लगा था तब प्राण ने राज की मदद के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया था।

ये वो जमाना था जब प्राण की एक हीरो से ज्यादा पॉपुलैरिटी होती थी ऐसे में उन्हें फीस भी ज्यादा मिलती थी। उस वक्त राज कपूर एक फिल्म बना रहे थे। उस दौर में राज कपूर का बिजनेस चौपट हो रहा था। दरअसल, राज कपूर ने फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ बनाई थी। लेकिन उस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद उन्हें बहुत नुकसान हुआ था।
ऐसे में राज कपूर जब एक बार फिर हिम्मत कर फिल्म बनाने के लिए उठे तो उन्होंने तय किया कि वह अपनी फिल्म के लिए प्राण को साइन करेंगे। ये फिल्म थी ‘बॉबी’। राज कपूर ने ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया को लेकर जब फिल्म बॉबी बनानी शुरू की तो उन्हें पैसों की काफी दिक्कत आई। फाइनेंशियल परेशानियों से जूझ रहे राज कपूर को उस वक्त अपनी पत्नी के जेवर तक गिरवी रखने पड़े थे।

इधर, प्राण के साथ राज कपूर के संबंध अच्छे थे। दोनों के बीच गहरा संबंध होने के चलते राज कपूर ने खुलकर प्राण से अपने दिल की बात कही और बताया कि इस वक्त उनके पास फीस के तौर पर देने के लिए कुछ नहीं। ये बात सुन प्राण की आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने राज को अपने दिल से लगाया और कहा कि फीस तो मैं लूंगा।
प्राण ने दिलदारी दिखाते हुए कहा कि महनताने के तौर पर मुझे 1 रुपए दे देना। इस बात को सुन राज कपूर उनके गले लग गए थे। लेकिन प्राण को झटका तब लगा जब ये फिल्म रिलीज होकर सुपरहिट हुई। बावजूद इसके राज कपूर ने प्राण को उनकी पूरी फीस नहीं दी।

राज कपूर ने प्राण को फिल्म हिट होने पर 1 लाख रुपए तो दिए। लेकिन प्राण उस जमाने के नामी विलेन थे ऐसे में उनकी फीस उन्हें मार्किट प्राइज के हिसाब से दी जानी चाहिए थी, जो कि राज कपूर ने नहीं दी। ये बात प्राण के दिल पर लग गई। ऐसे में दोनों के बीच कहा-सुनी हो गई। इसके बाद प्राण और राज ने कभी भी एक दूसरे के साथ काम नहीं किया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here