पंजाब में बदला मौसम, छाए बादल, बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत

0
351

चंडीगढ़ (कशिश): आज मौसम ने करवट बदल ली है। शहरवासियों ने जैसे ही सुबह आंख खोली तो आसमान में छाए बादलों को देख राहत महसूस की। क्योंकि चंडीगढ़ में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं, हल्की ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। ऐसे में उम्मीद जगी है कि आज शहर में बारिश हो सकती है और भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिलेगी।

भीषण गर्मी का असर सामान्य जनजीवन पर दिखने लगा है। आलम यह है कि दोपहर के समय सड़कों पर वाहनों की संख्या काफी कम हो गई रही है। इसके अलावा दोपहर में बाजारों व पार्कों से भी रौनक गायब है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here