कार सवार अज्ञात हमलावरों ने किसान की गोली मारकर करी हत्या

0
478

टांडा उड़मुड़। गांव जौड़ा के पास आज सुबह कार सवार अज्ञात हमलावरों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी | मृतक किसान की पहचान नंगल फरीद निवासी परमिंदर सिंह काला पुत्र भुल्ला सिंह के रूप में हुई है | घटना सुबह 10 बजे के करीब की है जब मृतक किसान अपने खेत की सिंचाई करने आया था। तभी सफेद रंग की कार में आए अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दी ।
मिली जानकारी के अनुसार तीन गोली लगने से गंभीर रूप से घायल किसान को भोगपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया और बाद में उसे काला बकरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गयी | घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख कुलवंत सिंह हीर, डी.एस.पी. टांडा राज कुमार, थाना प्रभारी बिक्रम सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की | मारे गए किसान की बेटी पिछले महीने कनाडा पढ़ने गई थी, उसकी पत्नी मनप्रीत कौर और बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाला उसका बेटा अर्शदीप उसके साथ रहता था। पुलिस ने मृतक के बेटे अर्शदीप सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर अलग अलग थिउरीओ पर जांच शुरू कर दी है |
हमलावरों को मौके से भागते हुए दूर से देखने वाले चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि दोनों हमलावर काले रंग की खिड़कियों वाली आई 20 कार में आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here