चंडीगढ़ की पार्क में लहुलूहान हालत में मिले दो युवक, एक की मौत

0
357

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। सेक्टर-38 के पार्क में दो युवक बेहोशी की हालत में मिले हैं। दोनों युवक घायल अवस्था में पार्क में बेसुध पड़े थे। दोनों के सिर और शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, जिससे ऐसा लग रहा है कि दोनों पर पत्थर से हमला किया गया है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

सूचना पाकर पहुंची मलोया थाना पुलिस ने दोनों युवकों को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में आज सुबह करीब नौ बजे सूचना दी थी कि दो युवक लहुलूहान हालत में पार्क में बेहोश पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस एरिया में लगे सीसीटीवी भी चेक कर रही है। वहीं लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम सहित फॉरेंसिक टीम और एसपी सिटी और डीएसपी भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here