आंखों की रोशनी तेज करेंगे ये फूड्स, करें अपनी डाइट में शामिल

0
338

हैलथ : आजकल सारा दिन फोन, लेपटॉप और कम्पयूटर स्क्रीन पर नजरें रखने के कारण आंखों के स्वास्थ्य पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ रहा है। आंखों की रोशनी कमजोर हो रही है, जिसके कारण छोटी उम्र में ही युवा पीढ़ी को चश्मा लग रहे हैं। आंखों की रोशनी कमजोर विटामिन-ए के कारण होती है। इसलिए यदि आपको कम्पयूटर, लैपटॉप पर काम करना है तो आपको विटामिन-ए अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप किन-किन चीजों का सेवन कर सकते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां

शरीर में विटामिन-ए की कमी को पूरा करने के लिए आपको हरी पत्तेदार सब्जियां, केला, पालक, ब्रोकली, गाजर, शकरकंद, टमाटर, लाल शिमला मिर्च, खरबूजा, दूध और अंडे जैसी चीजें अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिए।

भिंडी खाएं

भिंडी की सब्जी आप डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें जेक्सैनिथन और ल्यूटिन नामक पोषक तत्व पाया जाता है, जो बीटा कैरोटीन का बहुत अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला विटामिन-ए भी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। यदि आपको मोतियाबिंद की समस्या है तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। आप कच्ची भिंडी सुबह उठकर खाली पेट खाएं। इससे आपकी आई साइट मजबूत होगी और वजन को बढ़ने से रोकने में भी मदद करेगी।

सेलमन मछली

सेलमन मछली भी आंखों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड रेटिना का स्वस्थ बनाए रखने में  सहायता करता है। यदि आपको ड्राई आंखों की समस्या है तो उसमें भी मछली बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है।

आंवला

आप आंवले का सेवन आंखों को स्वस्थ रखने के लिए कर सकते हैं। इसमें विटामिन-ए काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। आंवले का सेवन आप किसी भी तरीके से कर सकते हैं। आंवले का जूस, मुरब्बा या फिर इसे कैंडी के रुप में खा सकते हैं।

अंडा

आप अंडे का सेवन भी आंखों को स्वस्थ रखने के लिए कर सकते हैं। अंडे की जर्दी में विटामिन-ए, ल्यूटिन, जेक्सैन्थिन और जिंक अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में सहायता करता है।

गाजर

आप गाजर का सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, बीटा-कैरोटीन, एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। गाजर आंखों में होने वाले इंफेक्शन, ड्राईनेस, जलन, खुजली जैसी समस्याओं से भी राहत दिलवाने में मदद करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here