नहीं होगा सर्दियों में खांसी-जुकाम, जरुर करें अजवाइन का सेवन

0
227

Health : भारतीय किचन में पाए जाने वाले मसाले स्वाद तो बढ़ाते हैं लेकिन स्वास्थ्य के लिए  भी बहुत ही फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद में भी इससे होने वाले कई फायदों के बारे में बताया है। इसका इस्तेमाल एक औषधि के रुप में भी किया जाता है। इसकी तासीर गर्म होती है। सर्दियों में इसका सेवन करने से शरीर की कई बीमारियां दूर होंगी। इसमें फाइबर, मिनरल, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और निकोटिनिक एसिड पाया जाता है। सर्दी के मौसम में इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम, बहती नाक और ठंड की समस्याओं से राहत मिलती है। तो चलिए आपको बताते हैं अजवाइन खाने के फायदे…

पाचन रखे दुरुस्त

अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। पेट में गैस, पेट दर्द, सर्दी खांसी जुकाम जैसी समस्याओं से यह राहत दिलवाने में मदद करती है। आप अजवाइन, काला नमक और सूखे अदरक को पीस लें। इन तीनों चीजों को पीसकर चूरन तैयार कर लें। खाने के बाद आप इस चूरन का सेवन करें।

खांसी जुकाम करे दूर

अजवाइन की तासीर बहुत ही  गर्म होती है। सर्दियों में इसका सेवन करने से खांसी-जुकाम और कफ की समस्या से राहत मिलती है। अजवाइन पानी में मिलाकर इसे उबाल लें। इसके बाद इसमें काला नमक डालें। तैयार पानी का सेवन करें। आपको खांसी जुकाम से आराम मिलेगा।

पीरियड्स के दर्द से दिलवाए आराम

अजवाइन का सेवन करने से महिलाओं को पीरियड्स के दर्द से भी आराम मिलेगा। आप गुनगुने पानी में अजवाइन मिलाकर पीएं। इससे आपको पीरयडस् के दर्द से आराम मिलेगा।

कब्ज से दिलवाए राहत

कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए भी आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। गुनगुने पानी के साथ अजवाइन मिलाकर पिएं। इससे आपको कब्ज की समस्या से आराम मिलेगा।

गठिया दर्द में भी मिलेगा आराम

अजवाइन का सेवन करने से आपको गठिया के दर्द से भी आराम मिलेगा। एक पोटली में अजवाइन का चूरन बनाकर डालें। इस पोटली से घुटनों की सिकाई करें। आपको दर्द से आराम मिलेगा। इसके अलावा 1/2 कप पानी में अजवाइन के रस में सौंठ मिलाकर पीने से भी गठिया का रोग ठीक होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here