डाडासीबा : ब्लाक परागपुर के तहत पड़ते नेहरनपुखर के रेन शेल्टर के समीप एक ट्रक ढांक से टकराने के बाद पलट गया। इस दुर्घटना में चालक को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार उक्त ट्रक नंबर एचपी 68 बी 1501 वीरवार देर रात नैहरनपुखर में आकर तीखे मोड़ पर पलट गया जहां उसे भारी नुकसान हुआ है। टिप्पर में मौजूद चालक ओम प्रकाश को इस दुर्घटना में हल्की चोटें आई हैं। जिसे इलाज हेतु नजदीकी अस्पताल देहरा इलाज हेतु ले जाया गया है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। एनएच 503 पर नेहरन पुखर में यह दुर्घटना हुई है जिसे सुबह रिकवरी वेन के माध्यम से सड़क हटा दिया गया है।हादसे में कोई जानी नुकसान तो नहीं है परंतु वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। खबर लिखे जाने तक बरहाल कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ था।