जापान में तेजी से घट रही है बच्चों की संख्या, 11.7 फीसदी है 15 साल के कम आयुवर्ग की हिस्सेदारी, जानें क्या है वजह

0
521

 

टोक्यो : जापान में पिछले 41वर्षों के दरमियान देश की कुल आबादी में बच्चों की हिस्सेदारी सबसे कम आंकी गई है। जापान के आंतरिक मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ो के मुताबिक देश में इस वक्त 15 साल के कम उम्र के बच्चों की संख्या करीब 1 करोड़ 46 लाख 50 हजार है। जो कि पिछले 41 सालों में सबसे कम है। यह आंकड़ा देश की कुल आबादी का करीब 11.7 फीसदी है।

साल दर साल घट रही है बच्चों की आबादी

बताया जा रहा है कि पिछले करीब 47 वर्षों में देश की कुल जनसंख्या में 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। गुरुवार को बाल दिवस से पहले जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि 15 साल से कम उम्र के बच्चों की संख्या में पिछले साल की तुलना में दो लाख 50 हजार की गिरावट आई है। मौजूदा वक्त में देश के 15 साल से कम उम्र के लड़कों की संख्या 75 लाख है और लड़कियों की संख्या करीब 71 लाख 50 हजार है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here